फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Husband rushed to hospital to see sick wife and three divorces ran away

अस्पताल में पत्नी को दिया तीन तलाक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
Husband rushed to hospital to see sick wife and three divorces ran away
मुरादाबाद। गलशहीद थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को दामाद ने तीन तलाक दे दिया है। महिला ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गलशहीद क्षेत्र के कटार शहीद निवासी महिला ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि उसने अपनी बेटी का निकाह अगस्त 2012 में गलशहीद निवासी युवक के साथ किया था। आरोप कि शादी के बाद से ससुराल वाले विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे थे। विवाहिता बीमार हुई तो पति और ससुरालियों ने उसका उसका इलाज तक नहीं कराया। विवाहिता को उसके मायके में छोड़ दिया गया। मायके वालों ने ही विवाहिता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। महिला का कहना है कि 23 जनवरी को आरोपी पति अपनी पत्नी को देखने अस्पताल पहुंच गया। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने महिला थाना प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed