फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Husband held her feet, brother-in-law slit her throat... when the son asked about his mother, he was killed too.

Moradabad News: पति ने पकड़े पैर देवर ने रेता गला...बेटे ने मां के बारे में पूछा तो उसे भी मार डाला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Husband held her feet, brother-in-law slit her throat... when the son asked about his mother, he was killed too.
मुरादाबाद। पाकबड़ा थाना क्षेत्र के मौढ़ा तैय्या निवासी सीमा और उसके बेटे अंकुश की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक सीमा के पति जसराम और देवर जयराम ने इस वारदात को बड़ी ही क्रूरता के साथ अंजाम दिया था। पति ने सीमा के पैर पकड़ लिए थे और देवर जयराम ने उसका गला रेतकर हत्या कर दी थी। पति सीमा के व्यवहार से परेशान था। वह आए दिन उसके साथ मारपीट करती थी। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार जयराम ने बताया कि वह अपने भतीजे को नहीं मारना चाहता था। लेकिन वह बार बार अपनी मां के बारे में पूछ रहा था। उसे डर था कि वह घर जाकर लोगों को बता देगा। इसलिए मजबूरी में उसे मारना पड़ा। शुक्रवार की देर रात पुलिस ने पति जसराम को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि पाकबड़ा थाना क्षेत्र के मौढ़ा तैय्या निवासी सीमा (35) और उसके बेटे अंकुश (10) की हत्या में उसके देवर जयराम और पति जसराम को गिरफ्तार किया गया है। सीमा करीब दो साल से शेरुआ चौराहे पर किराये का मकान लेकर रहती थी। पति जसराम और बेटा अंकुश भी उसके साथ रहते थे। जसराम ने अपना मकान छोटे भाई जयराम को बेच दिया था। जयराम ने जसराम और उसकी पत्नी सीमा को 60 हजार रुपये दे दिए थे। दो लाख 60 हजार रुपये बाकी रह गए थे। इन रुपयों को लेकर सीमा विवाद करती थी। इसके अलावा सीमा के चरित्र पर भी जसराम शक करता था। विरोध करने पर दोनों के बीच विवाद भी होता था। सोमवार की रात भी पति पत्नी के बीच विवाद हुआ था। सीमा ने पुलिस चौकी में शिकायत की थी। इस मामले में सीमा ने समझौता कर लिया और अपने पति के साथ घर चली गई थी। इस समझौते में जयराम भी शामिल था। घर लौटने के बाद दोनों भाइयों ने साजिश रची कि वह सीमा को जिंदा नहीं छोड़ेंगे। जसराम ने अपने भाई से यह भी वादा किया था कि अगर वह सीमा की हत्या कर देगा तो मकान के बाकी रुपये भी नहीं लेगा। जयराम भी यह चाहता था कि मकान के रुपये उसे नहीं देने पड़े। मंगलवार की शाम करीब छह बजे जयराम अगवानपुर पहुंचा और सीमा से कहा कि वह उसे रुपये दे देगा। इस बहाने से वह सीमा और अंकुश को बाइक पर बैठाकर मौढ़ा तैय्या लौट रहा था लेकिन उसने पेट्रोल पंप पर बाइक रोक दी और अंकुश को वहीं उतार दिया और सीमा को अपने साथ खेत में ले गया। वहां पहले से जसराम मौजूद था। दोनों भाइयों ने सीमा पर हमला कर दिया। जयराम ने सीमा की गर्दन रेत दी और जसराम ने सीमा के पैर पकड़ लिए थे। सीमा की हत्या करने के बाद जयराम दोबारा पेट्रोल पंप पर पहुंचा और उसने बोतल में पेट्रोल ले लिया। इसके बाद अंकुश को बाइक पर बैठा लिया। अंकुश बार बार अपनी मां के बार पूछ रहा था। अब जयराम डरने लगा था कि कहीं वह फंस न जाएं। वह अंकुश को लेकर मौके पर कल्लू सिंह के खेत में ही आ गया था। यहां उसने अपनी मां को खेत में पड़ा देखा तो चीखने लगा। इसके बाद जयराम ने गला दबाकर अंकुश भी हत्या कर दी थी। दोनों भाइयों ने पेट्रोल डालकर सीमा का चेहरा जला दिया था। इसके बाद करीब 500 मीटर की दूरी पर प्रदीप के खेत में अंकुश का शव डाल दिया और उसका भी चेहरा जला दिया था। इसके बाद दोनों भाई मौके से भाग गए थे। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि आरोपी देवर को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed