फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Husband gives triple talaq to woman who had a love marriage for not fulfilling her demand of car and Rs 5 lakh, alleges gang rape

Moradabad News: लव मैरिज करने वाली महिला को कार और पांच लाख की मांग पूरी न करने पर पति ने दिया तीन तलाक, गैंगरेप का आरोप

Sat, 04 Oct 2025 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 04 Oct 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Husband gives triple talaq to woman who had a love marriage for not fulfilling her demand of car and Rs 5 lakh, alleges gang rape
ठाकुरद्वारा। एक महिला से युवक ने पहले लव मैरिज की फिर उससे पांच लाख और एक कार अपने अपने मायके से लाने की मांग की। मांग पूरी न करने पर महिला के साथ मारपीट की गई और तीन लोगों ने गैंगरेप किया। फिर पति ने तीन तलाक देकर उसे अपने घर से निकाल दिया। थाना भोजपुर क्षेत्र के एक मोहल्ले के निवासी महिला ने शुक्रवार को पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कहा की ठाकुरद्वारा के गांव निवासी युवक ने करीब पांच वर्ष पूर्व उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। फिर उससे हर तरीके के संबंध बनाए। उसने उसके दबाव में आकर अपने परिजनों की सहमति के बिना उसे कोर्ट मैरिज कर ली और निकाह कर लिया ।महिला के अनुसार कुछ दिन तक तो उसके पति और ससुराल वालों ने उसे ठीक-ठाक रखा। फिर पति ने उसे पर अपनी मायके से पांच लाख नगद, एक कार और दहेज का सामान लाने के लिए दबाव डालना शुरू कर दिया। मांग पूरी न करने पर वे उसका उत्पीड़न करने लगे। आरोप है कि 18 सितंबर को उसके पति देवर और अन्य रिश्तेदारों ने से कमरे में बंद कर कर उसे नंगा कर दिया और मारा पीटा। आरोप है कि तीन लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया। इस दौरान पति ने उसे तीन बार तलाक कहकर तलाक दे दिया। फिर धक्के देकर अपने घर से निकाल दिया। महिला ने पुलिस से पति और अन्य आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed