{"_id":"5ffd57ac853d0f3cf432f602","slug":"husband-gives-triple-talaq-to-wife-as-she-opposes-corruption-activities-by-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: भ्रष्टाचार का विरोध करने पर जनप्रतिनिधि को पति ने दिया तीन तलाक, देवर ने की दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: भ्रष्टाचार का विरोध करने पर जनप्रतिनिधि को पति ने दिया तीन तलाक, देवर ने की दुष्कर्म की कोशिश
Tue, 12 Jan 2021 01:35 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Tue, 12 Jan 2021 01:35 PM IST
विज्ञापन
तीन तलाक (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद जनपद की एक जनप्रतिनिधि ने अपने पति पर तीन तलाक देने और देवर पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पीड़ित महिला का आरोप है कि पति ने सरकारी निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार किया था। जब महिला ने इसका विरोध किया तो पति ने उसके साथ मारपीट की। इस मामले में महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
अब महिला के साथ फिर से मारपीट की गई है। पीड़ित महिला ने बताया कि रविवार की रात करीब 12 बजे पति देवर और नंदोई घर में घुस आए। तीनों ने महिला के साथ मारपीट की। इसके बाद पति ने तीन तलाक दे दिया।
विज्ञापन
महिला ने आरोप लगाया है कि इस दौरान देवर ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश भी की। थाना प्रभारी ने बताया महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है।