फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Husband gave triple talaq to woman in front of daughter

Moradabad News: बेटी के सामने महिला को पति ने दिया तीन तलाक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
Husband gave triple talaq to woman in front of daughter
मुरादाबाद। सिविल लाइंस क्षेत्र में बेटी और बहन के सामने एक महिला को पति ने तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने बताया कि 16 दिसंबर 2006 को उसका निकाह मूंढापांडे के गांव निवासी युवक से हुआ था। निकाह के बाद कुछ दिन तक तो पति व ससुरालियों का व्यवहार ठीक रहा। इसके बाद उसके साथ मारपीट और गाली गलौज करने लगे। पांच बच्चे होने के बाद भी ससुरालियों का व्यवहार नहीं बदला। तीन साल पहले पति, जेठ, जेठानी, जेठ का बेटा और ननदोई ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता अपने बच्चों को लेकर किराये के मकान में रहने लगी।
विज्ञापन

आरोप है कि ससुरालियों ने उसके दहेज का सारा सामान और गहने अपने पास रख लिए। पीड़िता अपना सामान मांगने गई तो उसके साथ मारपीट की गई। महिला और उसकी बेटी पर गलत कमेंट्स किए गए। महिला का आरोप है कि 11 जून को आरोपी पति घर में घुसकर महिला और उसके बच्चों के साथ मारपीट की। विरोध करने पर आरोपी पति ने पीड़िता की बेटी और फुफेरी बहन के सामने आरोपी पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। इसके बाद आरोपी भाग गया। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article