{"_id":"69b3119a913ba5db750abeeb","slug":"husband-gave-triple-talaq-to-wife-for-not-fulfilling-the-demand-of-rs-2-lakh-moradabad-news-c-279-1-mo11005-114151-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: दो लाख की मांग पूरी न करने पर पति ने दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: दो लाख की मांग पूरी न करने पर पति ने दिया तीन तलाक
Fri, 13 Mar 2026 12:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। दो लाख की मांग पूरी न करने पर पति ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर पति सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
क्षेत्र के गांव जयनगर निवासी जैनव ने की गई शिकायत में आरोप लगाया है कि उसका निकाह 12 अप्रैल 2020 को थाना डिलारी के गांव गकखरपुर निवासी फरमान के साथ हुआ था। उसका आरोप है कि शादी के बाद दहेज काम देने को लेकर भी उसका उत्पुलन करने लगे। उन्होंने उससे दो लाख नगद अपने मायके से लाने की मांग शुरू कर दी। उसने असमर्थता जताई तो आरोप है कि उन्होंने उसे मारपीट कर अपने घर से निकाल दिया। वह अपने मायके में रह रही थी। आरोप है कि 10 मार्च 2026 को उसके पति और ससुराल वाले वहां पर आए। उन्होंने अपनी दो लाख की मांग फिर दोहराई। मांग पूरी करने से मना करने पर उन्होंने उसे बुरी तरह मारा पीटा। फिर पति ने उसे एक बार में ही तीन बार तलाक तलाक तलाक कहकर तलाक दे दिया। उसे कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।