{"_id":"616dcecbb26a9e55702b67ca","slug":"husband-gave-triple-talaq-to-the-woman-who-came-on-the-court-date-city-news-mbd4066180178","type":"story","status":"publish","title_hn":"तारीख पर आई महिला को पति ने दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तारीख पर आई महिला को पति ने दिया तीन तलाक
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित महिला ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका निकाह नई दिल्ली के लालकुआं रामप्यारी कैंप निवासी युवक के साथ हुआ था। पीड़ित ने बताया कि उसने पति के खिलाफ वाद दायर कराया था। 12 अक्तूबर को अदालत में उसकी तारीख थी। कचहरी परिसर में सास, तहेरी सास और तहेरे ससुर ने रोक लिया।
आरोप है कि सभी ने महिला के साथ गाली-गलौज की और बच्चा छीनने लगे। पीड़िता की मां ने विरोध किया तो मारपीट की गई। इसी दौरान पति ने तीन तलाक दिया। एसएसपी बबलू कुमार ने सिविल लाइंस थाना प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।