{"_id":"6990d6a9e1ad6048fd057c0f","slug":"husband-gave-triple-talaq-for-not-giving-rs-10-lakh-and-a-car-as-dowry-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-834753-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: दहेज में दस लाख और कार नहीं देने पर पति ने दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: दहेज में दस लाख और कार नहीं देने पर पति ने दिया तीन तलाक
विज्ञापन
मुरादाबाद। दहेज में दस लाख रुपये और कार नहीं देने पर पति ने मारपीट कर पत्नी को तीन तलाक दे दिया। आरोप है कि जेठ और देवर ने महिला के साथ छेड़खानी की है। इस मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हरथला चौकी क्षेत्र की रहने वाली महिला ने सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उसका निकाह 30 अक्तूबर 2023 को उसके क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से हुआ था। निकाह में मायके वालों ने पांच लाख रुपये नगद और दस तोला सोना दिया था। फिर भी ससुराल के लोग संतुष्ट नहीं थे। इस बीच ननद और सास दहेज के लिए ताने मारती थी। आरोप है कि पति और ससुराल वाले दस लाख रुपये और कार की मांग करने लगे। 13 नवंबर 2024 को बेटी के पैदा होने पर सास गालियां देने लगी। विवाहिता का आरोप है कि अकेला देखकर एक दिन जेठ उसके कमरे में घुस गया। उसने कमरे में अश्लील हरकत की। इस मामले में पति से शिकायत करने पर वह गाली गलौज करने लगा। धमकाने लगा कि उसका एक भाई दहेज हत्या के मामले में बंद है। ससुरालियों से तंग आकर विवाहिता 16 जुलाई 2025 को मायके चली आई। कई दिनों बाद मायके वालों ने ससुरालियों के साथ पंचायत की। सुलह होने पर 15 दिसंबर 2025 को फिर वह ससुराल गई। वहां एक दिन देवर ने उसके साथ छेड़खानी की। शिकायत करने पर पति ने मारपीट की। गाली गलौज के बाद उसे तीन तलाक देकर घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया। इस मामले में पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज किया है। थाना प्रभारी मनीष सक्सेना का कहना है कि पुलिस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।