{"_id":"69f7b5bd5ac36fc9fe009741","slug":"husband-forces-himself-on-her-brother-in-law-commits-obscene-act-report-filed-against-nine-people-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-893153-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पति करता है जबदस्ती, जेठ ने की अश्लील हरकत, नौ पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पति करता है जबदस्ती, जेठ ने की अश्लील हरकत, नौ पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर पुलिस ने महिला की शिकायत पर पति समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि पति उसके साथ बुरा व्यवहार करता था और जेठ ने अश्लील हरकत की। विरोध करने पर ससुराल पक्ष ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।
कटघर क्षेत्र की महिला ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी शादी 27 नवंबर 2024 को हरियाणा निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद से पति और ससुराल पक्ष के लोग दहेज में कार और पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर उसके साथ मारपीट की गई।
महिला का आरोप है कि पति संबंध बनाने के लिए उसके साथ जबरदस्ती करता था और विरोध पर मारपीट करता था। गर्भवती होने पर उसका गर्भपात करा दिया गया। 26 जुलाई 2025 को जेठ ने कमरे में घुसकर अश्लील हरकत की। छह अक्तूबर 2025 को पति और ससुरालियों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। तब से वह मायके में रह रही है।
विज्ञापन
एसएसपी सतपाल अंतिल के निर्देश पर पुलिस ने पति, सास, जेठ, ननद समेत नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो