फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Husband did not reveal mobile password wife complained to police in moradabad

पति नहीं बताते मोबाइल का पासवर्ड..मुझे शक है, पत्नी ने की पुलिस से शिकायत

Wed, 23 Oct 2019 04:06 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 23 Oct 2019 04:06 AM IST
विज्ञापन
Husband did not reveal mobile password wife complained to police in moradabad
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पति-पत्नी के बीच मोबाइल के पासवर्ड की वजह से दूरी बन गई। जिसे मंगलवार को काउंसलिंग के बाद नारी उत्थान केंद्र में दंपती की काउंसलिंग कर काउंसलर द्वारा दूर किया गया। लेकिन मोबाइल में पासवर्ड लगाकर रखना अब दांपत्य जीवन में विवाद पैदा कर रहा है, जिसकी शिकायतें पुलिस के पास पहुंच रही हैं।

विज्ञापन


परिवार परामर्श केंद्र की प्रभारी संध्या रावत ने बताया कि मंगलवार को एक दंपती को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया। काउंसलिंग के दौरान दंपती ने बताया कि उन्होंने एक दूसरे से दूसरी शादी की है। महिला शिक्षिका है जबकि पति दवा विक्रेता है। 
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि पति अपने बारे में जानकारियां उससे छिपाता है। अपने मोबाइल का पासवर्ड भी नहीं बताता है। मंगलवार को करीब तीन घंटे तक काउंसलर रितु नारंग ने इस मामले में काउंसलिंग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दवा विक्रेता ने बताया कि वह अपने जीवन में कुछ निजता चाहता है, जिस वजह से पत्नी को मोबाइल का पासवर्ड नहीं बताना चाहता है। काउंसलिंग के बाद यह तय हुआ कि अपने दांपत्य जीवन को बचाने के लिए पति अपने मोबाइल का पासवर्ड पत्नी को बताएगा, दंपती साथ-साथ रहने के लिए राजी हो गए हैं।
 

पति को बिना बताए मायके नहीं जाएगी पत्नी

काउंसलर एमपी सिंह ने बताया कि एक नेता की बेटी की शादी प्राइवेट कर्मचारी से हुई है। दंपती के बीच विवाद का मंगलवार को निपटारा करवाया गया है। विवाद की वजह पत्नी का पति को बिना बताए बार-बार मायके चले जाना है। 

युवती का मायका और ससुराल आसपास ही हैं, अब तय हुआ है कि वह पति को बिना बताए मायके नहीं जाएगी। पति ने भी लिखकर दिया है कि वह पत्नी को प्रताड़ित नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed