फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Husband cuts off wife s nose for opposing drink in Moradabad

पति ने दी तालिबानी सजा: शराब पीने से मना करने पर छुरी से पत्नी की काटी नाक, खून से लथपथ महिला पहुंची मायके

Sun, 04 Dec 2022 06:57 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 04 Dec 2022 06:57 PM IST
सार

ताजपुर माफी निवासी मंतेश की शादी 12 जून 2016 को उत्तराखंड के उधमसिंहनगर जिले के बाजपुर निवासी राज मिस्त्री जोगेंद्र के साथ रीति-रिवाज से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।

विज्ञापन
Husband cuts off wife s nose for opposing drink in Moradabad
पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शराब पीने से मना करने पर गुस्साए पति ने पत्नी की नाक छुरी से काट दी। अस्पताल में नाक पर टांका लगवाने के बाद पत्नी ने कटघर पुलिस से शिकायत की। आरोप लगाया कि ससुराल के लोग दहेज के लिए उसे काफी प्रताड़ित करते थे। इस बीच उसने पति को शराब छोड़कर नेक राह पर चलने की सलाह दी थी।

विज्ञापन

ताजपुर माफी निवासी मंतेश की शादी 12 जून 2016 को उत्तराखंड के उधमसिंहनगर जिले के बाजपुर निवासी राज मिस्त्री जोगेंद्र के साथ रीति-रिवाज से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। पति के साथ सास संतोष, देवर राजकुमार दहेज में गाड़ी, टीवी फ्रिज और कूलर मायके से लाने के लिए दबाव बनाते थे। एक दिसंबर को पति शराब पीकर घर आया तो उसने नशा छोड़कर नेक राह पर चलने की सलाह दी। यही बात उसे बुरी लग गई। उसने छुरी से उसकी नाक पर वार कर दिया। बोला कि अब तुम मुझे सिखाएगी। उसकी नाक से खून गिरने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

घायल महिला इलाज कराने के लिए मायके चली आई। मायके वालों ने अस्पताल में उसका तत्काल प्राथमिक उपचार किया। महिला को लेकर उसके दादा कलुआ कटघर थाने में आए। उन्होंने अपनी पौत्री की घटना  के बारे में कटघर थाना प्रभारी मनीष सक्सेना को जानकारी दी। थाना प्रभारी ने महिला को इलाज के लिए तत्काल जिला अस्पताल भेज दिया। अस्पताल में आए मन्तेश के दादा कलुआ ने बताया कि हमलावर पति जोगेंद्र महीने में दस दिन काम करता है।

विज्ञापन

बाकी बीस दिन शराब ही पीता है। जिला अस्पताल के डॉक्टर अरुण तोमर ने घायल महिला का मेडिकल परीक्षण किया। बताया कि उसकी नाक पर तेज घाव किया गया है। उसकी नाक पर आधा दर्जन टांके लगे हैं। इस मामले में तहरीर के आधार पर कटघर पुलिस ने पति जोगेंद्र, सास संतोष और देवर राजकुमार के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना उत्तराखंड की है। पीड़ित महिला को न्याय दिलाने के लिए उन्होंने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस इस मामले में विवेचना के आधार पर कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed