{"_id":"69a884e9f417487e790a35b3","slug":"husband-commits-suicide-after-murdering-wife-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या, बाद में पति ने खुद की भी ली जान, संतान न होने को लेकर था तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या, बाद में पति ने खुद की भी ली जान, संतान न होने को लेकर था तनाव
Thu, 05 Mar 2026 12:46 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Thu, 05 Mar 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के काशीराम नगर में बुधवार को घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार दंपती का विवाह लगभग आठ वर्ष पूर्व हुआ था।
विज्ञापन
संतान न होने को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से तनाव बताया जा रहा है। देर शाम आपसी विवाद के दौरान पति ने पत्नी पर चाकू से कई वार किए। इससे उसकी उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। इसके बाद उसने स्वयं को भी चाकू मार लिया। इसके बाद उसकी भी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मझोला थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से वारदात में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार पत्नी की हत्या के मामले में हत्या के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन