फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Husband beat up woman for opposing prostitution

देह व्यापार का विरोध करने पर पति ने महिला को पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Husband beat up woman for opposing prostitution
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर देह व्यापार कराने का आरोप लगाया है। महिला ने एसएसपी कार्यालय में इस मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन

मझोला क्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि तेरह साल पहले उसकी शादी चंदौसी निवासी युवक के साथ हुई थी।
महिला का कहना है कि वह अपने पति के साथ दिल्ली में रह रही थी। महिला का आरोप है कि वहां पति ने उस पर देह व्यापार करने के लिए दबाव बनाया। महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी पति ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन

12 अगस्त 2021 को पति ने महिला पर ब्लेड से हमलाकर उसे लहूलुहान कर दिया। महिला ने बताया कि वह पति को किसी तरह कमरे में बंद कर अपने दोनों बच्चों को लेकर मायके आ गई। एसएसपी बबलू कुमार ने मझोला थाना प्रभारी को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed