फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Husband and wife forget their disputes, will now live together

Moradabad News: पति-पत्नी भूले विवाद, अब रहेंगे साथ-साथ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Husband and wife forget their disputes, will now live together
मुरादाबाद। पति-पत्नी ने पुराने विवाद भूलकर नए साल में साथ-साथ रहने का संकल्प लिया। मंगलवार को नारी उत्थान केंद्र में काउंसिलिंग के बाद तीन जोड़े साथ रहने को राजी हो गए। कटघर क्षेत्र में रहने वाली युवती की शादी तीन साल पहले उसी क्षेत्र निवासी युवक के साथ हुई थी। शुरुआत में वैवाहिक जीवन ठीक चलता रहा लेकिन बाद में पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। कई बार दोनों पक्षों की पंचायत हुई। इसके बाद महिला पति के साथ रहने लगी थी। दो माह पहले पति ने महिला के साथ मारपीट की। इसके बाद वह अपने मायके चली गई। उसने एसएसपी कार्यालय में जाकर प्रार्थनापत्र दे दिया।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों की काउंसिलिंग नारी उत्थान केंद्र में की गई। महिला ने कहा कि पति शराब पीकर मारपीट करता है। मंगलवार को काउंसिलिंग के दाैरान पति ने कहा कि अब वह शराब का सेवन नहीं करेगा। इस पर पत्नी भी साथ रहने को राजी हो गई। फिर दोनों साथ-साथ घर चले गए।
विज्ञापन

दूसरे मामले में पत्नी ने पति पर आरोप लगाया था कि उसे दहेज के लिए परेशान किया जाता है। मझोला क्षेत्र में रहने वाली महिला और उसके पति की काउंसिलिंग की गई। तब पता चला कि विवाद दहेज का नहीं है। घरेलू कार्य को लेकर सास ने डांट दिया था। इसके कारण महिला मायके चली गई थी। काउंसलर ने दोनों पक्षों को समझाया तो दंपती साथ रहने को राजी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे मामले में महिला ने आरोप लगाया था कि उसका पति कई-कई दिन बाहर रहता है। वह घर के खर्च के लिए भी परेशान होती है। एक छोटा बच्चा है। उसका भी कोई ध्यान नहीं रखा जाता। पति ने अपनी गलती मानी तो पत्नी साथ रहने को तैयार हो गई। काउंसलर एमपी सिंह ने बताया कि मंगलवार को तीन प्रार्थनापत्रों पर काउंसिलिंग की गई। तीनों जोड़े साथ रहने को राजी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed