फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Husband and wife died in road accident in Moradabad

Moradabad: बहन ने दिया था नवजात को जन्म, पत्नी के साथ देखने गया था भाई, लौटते समय दोनों की मौत

Sun, 16 Jul 2023 09:17 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 16 Jul 2023 09:17 PM IST
सार

हादसे में बाइक सवार सुभाष (25) और उसकी पत्नी रीता (23) की मौत हो गई। चालक बस छोड़कर मौके से भाग निकला है। हादसे के समय सुभाष अपनी बहन मीनाक्षी के घर से लौट रहा था।
 

विज्ञापन
Husband and wife died in road accident in Moradabad
सड़क हादसे में दंपती की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद- आगरा हाईवे पर रविवार की दोपहर रोडवेज की अनुबंधित बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार सुभाष (25) और उसकी पत्नी रीता (23) की मौत हो गई। चालक बस छोड़कर मौके से भाग निकला है। हादसे के समय सुभाष अपनी बहन मीनाक्षी के घर से लौट रहा था।

विज्ञापन


हादसे में जान गंवाने वाले सुभाष और उसकी पत्नी रीता कटघर के गोविंद नगर में रहते थे। कुंदरकी थाना क्षेत्र के हरियाना में रहने वाली सुभाष की बहन मीनाक्षी ने बेटे को जन्म दिया था। सुभाष अपनी पत्नी को लेकर मीनाक्षी के नवजात बेटे को देखने के लिए गया था। रविवार दोपहर करीब 12 बजे पति-पत्नी घर लौट रहे थे। जब इनकी बाइक मुरादाबाद- आगरा हाईवे पर डोमघर स्थित बंद पड़ी बिस्कुट फैक्ट्री के पास पहुंची। इसी दौरान मुरादाबाद से आ रही रोडवेज की अनुबंधित बस ने सुभाष की बाइक को टक्कर मार दी। 

विज्ञापन

 

इस हादसे में दंपती की मौके ही मौत हो गई। हादसे में बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। लोगों की भीड़ जमा होने पर हाईवे पर यातायात भी बाधित हुआ। पुलिस ने बताया कि फरार चालक फरार हो गया है। तहरीर के आधार पर बस चालक के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed