{"_id":"6866e848914c6714590dc9b9","slug":"husband-and-in-laws-beat-up-the-married-woman-in-her-parental-home-kanth-news-c-277-1-smbd1007-109217-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पति व ससुरालियों ने मायके में विवाहिता से की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पति व ससुरालियों ने मायके में विवाहिता से की मारपीट
Fri, 04 Jul 2025 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 04 Jul 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
कांठ। क्षेत्र की विवाहिता का कहना है कि दस साल पहले उसकी शादी बिजनौर के गांव निवासी युवक से हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि पति और ससुराल वाले कम दहेज लाने का ताना देते हुए कार और दो लाख रुपये की मांग कर आए दिन मारपीट करते हुए उसे प्रताड़ित करने लगे।
एक साल बाद उसने बेटी को जन्म दिया। फिर भी यह लोगों नहीं बदले। सात साल पहले इन्होंने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। तभी से वह मायके में है। इसका एक मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है।
विवाहिता का आरोप है कि उसके पति ने बिना तलाक के दूसरी शादी भी कर ली है। रिपोर्ट में विवाहिता ने आरोप लगाया है कि तीन महीने पहले पति उसकी दूसरी पत्नी व ससुराल वाले मायके आए और उन्होंने उसके साथ मारपीट करते हुए घर में तोड़फोड़ भी की। इस बीच देवर ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया। शोर पर परिजनों व गांव वालों ने उसे छुड़ाया। आरोपी बाद में जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। विवाहिता का कहना है कि अधिकारियों से शिकायत की मगर कार्रवाई नहीं हुई। उसने न्यायालय की शरण ली, तब कहीं जाकर अब कांठ पुलिस ने विवाहिता के पति व देवर सहित नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू की है।