फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Hrithik and Mohan emerged as winners of the Welcome Back Badminton Tournament.

Moradabad News: वैलकम बैक बैडमिंटन टूर्नामेंट के विजेता रहे ऋतिक और मोहन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Hrithik and Mohan emerged as winners of the Welcome Back Badminton Tournament.
कांठ। कृष्णावती बैडमिंटन हॉल में बृहस्पतिवार को एक दिवसीय वैलकम बैक बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन हुआ। टूर्नामेंट में कई टीमों में भाग लिया।
विज्ञापन


टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने वाली चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं। आयोजकों के अनुसार पहले सेमीफाइल को खेलते हुए ऋतिक वर्मा और मोहन की जोड़ी ने खुर्शीद अहमद और दीपक बिश्नोई को 31-25 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
वहीं, दूसरे सेमीफइनल में गौरव बिश्नोई और सोहन विश्नोई की जोड़ी ने अरुण मित्तल और शाहनवाज अंसारी को 31-20 से पराजित कर फाइनल में अपना स्थान बनाया। अंत में फाइनल मुकाबले में ऋतिक वर्मा व मोहन बिश्नोई ने गौरव बिश्नोई और सोहन बिश्नोई को 31-28 के स्कोर से पराजित कर टूर्नामेंट को अपने नाम किया। इस दौरान डॉ. विकास शर्मा, राजीव बिश्नोई उर्फ राजू, धर्मेंद्र बिश्नोई, शेखर वर्मा आदि अतिथियों सभी विजयी और टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने वाले बैडमिंटन खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। अंत में कृष्णावती बैडमिंटन क्लब के अध्यक्ष अचल कुमार बिश्नोई ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर अभय माहेश्वरी, नवदीप शर्मा, मोहम्मद अरशद, देव बिश्नोई, अभी बिश्नोई, आरुष बिश्नोई, रोमी माहेश्वरी, दीपक गुप्ता, आशीष बिश्नोई, अमित बिश्नोई, अनिल बिश्नोई, देवेंद्र बिश्नोई आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--फोटो सं. 01
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed