फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   How should the Farmer Registry be conducted? 64,000 farmers have not registered their land in their names.

Moradabad News: कैसे हो फार्मर रजिस्ट्री, 64 हजार किसानों के नाम नहीं चढ़ी जमीन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
How should the Farmer Registry be conducted? 64,000 farmers have not registered their land in their names.
मुरादाबाद। फार्मर रजिस्ट्री कराने का कार्य जुलाई 2024 से चल रहा है लेकिन अभी तक जिले में 3.14 लाख में से 1.87 लाख किसानों की ही फार्मर रजिस्ट्री हो पाई है, अब कृषि विभाग ने जिले में चार मोबाइल वैन भी भेजी हैं, जो किसानों को जागरूक करेंगी और साथ ही किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराने में मदद करेंगी। इसके अलावा करीब 64 हजार किसान ऐसे भी हैं, जिनके नाम जमीन नहीं है, उनके दाखिल खारिज नहीं हैं। ऐसे किसानों की फार्मर रजिस्ट्री फंस सकती है।
विज्ञापन

पिछले 21 महीने में कृषि विभाग किसानों को जागरूक तो कर रहा है लेकिन इसके बावजूद किसानों में इसे लेकर रुचि कम दिख रही है, जिसके कारण मात्र एक लाख 87 हजार किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराई है। इसमें 64000 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री का कार्य बाधित हो गया है, क्योेंकि आपसी जमीनी विवाद, दाखिल खारिज न होने या अन्य कई कारणों से खसरा खतौनी में उनका नाम दर्ज नहीं हो पाया है। जबकि फार्मर रजिस्ट्री उसी की होनी है, जिसके नाम जमीन है। ऐसे में किसानों की समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर वह फार्मर रजिस्ट्री कैसे करें, जबकि नियमानुसार कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिनकी फार्मर रजिस्ट्री बन गई है।
विज्ञापन

उप निदेशक (कृषि) कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अब ग्राम पंचायतों में इसके लिए शिविर लगाए जाएंगे, साथ ही चार मोबाइल वैन को भी ग्रामीण क्षेत्र में किसानों को जागरूक करने के लिए रवाना किया गया है। जो ब्लाक स्तर पर रहकर दिनभर गांवों में जाकर किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए जागरूक करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed