फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Houses filled with water due to break in NHAI drain

Moradabad News: एनएचएआई का नाला टूटने पर दो दर्जन से ज्यादा घरों में पानी भरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
Houses filled with water due to break in NHAI drain
मुरादाबाद।
विज्ञापन

लगातार बारिश के चलते हाईवे का पानी निकासी के लिए बना नाला टूटने से धारीवाल नगर मोहल्ले के दो दर्जन से ज्यादा घरों में पानी भर गया। जान बचाने के लिए लोगों को अन्यत्र शरण लेनी पड़ी। घटना के चलते एनएचएआई के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। लोगों ने चेतावनी दी है यदि एनएचएआई ने नाला निर्माण नहीं कराया तो सभी लोग आंदोलन के लिए सड़क पर उतरेंगे।

एनएचएआई ने पाकबड़ा में जल निकाली की कोई व्यवस्था नही की है। नाला निर्माण का काम अधूरा छोड़ा गया है। नाला निर्माण के दौरान जलनिकासी के लिए अभी ढाल नहीं बनाई गई है। दो दिन पहले बारिश से धारीवाल नगर के पास नाला टूट गया। नाले का पानी बस्ती में भर गया। करीब दो दर्जन से ज्यादा घरों में पानी भर गया। एक बार को तो इतना पानी घरों में भर गया कि दो दर्जन परिवार अपने-अपने घर छोड़कर रिश्तेदारों के घरों में शरण लिए। यहां के रहने वाले पवन सिंह, राजबहादुर, सोमपाल सिंह, मुकेश सिंह, गंगाराम सिंह, मुनी राम सिंह, ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि कई दिनों से इस पानी के चलते घरों में खाना नहीं बना है। क्योंकि घरों में पानी भरा हुआ है। सारा सामान खराब हो गया है। इस मामले की शिकायत नगर पंचायत कार्यालय और डीएम से की गई। फिर भी उनकी मांग को किसी ने नहीं सुनी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed