फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   House sale deed not done after taking money, report

Moradabad News: रकम लेकर नहीं कराया मकान का बैनामा, रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
House sale deed not done after taking money, report
मुरादाबाद। गलशहीद थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला से मकान बेचने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने उससे ढाई लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता ने बैनामा कराने को कहा तो आरोपी ने इन्कार कर दिया। इस सदमे में महिला की मौत हो गई। पुलिस ने महिला के बेटे की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गलशहीद थाना क्षेत्र के कटार शहीद निवासी मोइन ने मझोला थाने मसूरी कॉलोनी करूला निवासी मो. फुरकान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसमें उसने बताया कि उसकी मां जकरा बेगम ने मो. फुरकान से एक मकान का सौदा छह लाख रुपये में तय किया था। इसके बाद नौ मई 2025 को आरोपी को डेढ़ लाख रुपये दे दिए थे। 21 मई 2025 को एक लाख रुपये और दे दिए। बाकी रकम बैनामा के दौरान देने की बात हुई थी। मोइन का आरोप है कि उसकी मां ने मो. फुरकान से मकान का बैनामा कराने को कहा तो आरोपी ने बैनामा करने से इन्कार कर दिया और रुपये भी देने से वापस करने से मना कर दिया। जिसकी वजह से मोइन की मां सदमे आ गई और 27 जुलाई 2025 को मौत हो गई। मोइन ने रकम वापस मांगी तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed