{"_id":"6a2b2039fd27d32b9308b8a7","slug":"house-count-completed-in-five-municipal-councils-city-lags-behind-moradabad-news-c-15-1-mbd1002-923489-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पांच नगर पंचायतों में घरों की गणना पूरी, शहर पिछड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पांच नगर पंचायतों में घरों की गणना पूरी, शहर पिछड़ा
विज्ञापन
मुरादाबाद। घरों की गणना का कार्य जिले की पांच नगर पंचायतों में पूरा हो गया है। कांठ तहसील क्षेत्र और बिलारी नगर पालिका में प्रगणकों ने घरों की गणना पूरी कर ली है। जबकि नगर निगम क्षेत्र में किसी भी जोन में काम पूरा नहीं हो सका है। जोन-चार में सबसे अधिक 94 फीसदी घरों की गणना हो सकी है।
जनगणना के तहत 22 मई से जिले में घरों की गणना की प्रक्रिया चल रही है। इस कार्य में सात हजार प्रगणक लगाए गए हैं। यह कार्य 22 जून तक चलेगा। नगर पंचायत उमरी कला, महमूदपुर माफी, अगवानपुर, कांठ और नगर पंचायत भाेजपुर धर्मपुर में घरों की गणना पूरी हो गई है। इसके अलावा नगर पालिका बिलारी और कांठ तहसील क्षेत्र में भी गणना पूरी हो चुकी है। कुंदरकी नगर पंचायत, पाकबड़ा, ढकिया और सदर तहसील, बिलारी तहसील, ठाकुरद्वारा तहसील क्षेत्र में भी 94 से 99 प्रतिशत तक गणना का काम हो चुका है। जबकि नगर निगम क्षेत्र के तीन जोनों में 82 फीसदी से कम घरों की गणना हो पाई है।