फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP News: House collapses due to rain woman died in moradabad

यूपी: बारिश में गिरा मकान, मलबे में दबकर महिला की मौत, बेटा घायल

Fri, 12 Jul 2019 12:32 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 12 Jul 2019 12:32 PM IST
विज्ञापन
UP News: House collapses due to rain woman died in moradabad
बारिश में गिरा मकान - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से बारिश का कहर देखने को मिला है। मुरादाबाद में बारिश की वजह से एक मकान गिर गया। मलबे की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि एक घायल हो गया। 
विज्ञापन


घटना बिलारी कोतवाली के शिव धारा गांव में हुई। गुरुवार की आधी रात के बाद एक किसान का दो मंजिल मकान तेज बारिश के दौरान भरभरा कर गिर गया। मकान के मलबे में दबकर किसान राजेश की पत्नी चैना देवी (45) की मौके पर मौत हो गई। 
विज्ञापन


जबकि राजेश का छोटा बेटा बॉबी (12) मलबे में दबकर गंभीर घायल हो गया। बॉबी को रात में ही इलाज के लिए जिला अस्पताल मुरादाबाद भेजा गया है। राजेश गरीब किसान है, शिव नारा गांव के पाल मोहल्ले में उसका दो मंजिल मकान बना हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पक्के मकान की पूरब की दीवार तेज बारिश होने के दौरान अचानक भरभरा कर गिर गई। दीवार गिरने के साथ ही मकान की पहली मंजिल और दूसरी मंजिल की छत ही गिर गई। 

राजेश के मकान के मलबे में उसके घर का सारा सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया है, कोतवाली बिलारी की सुंदरा चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतका चना देवी के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed