फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   House collapse in Sambhal many died and injured

संभल: निकाह के बाद घर लौटी बारात, सोते समय भरभराकर गिरी छत, तीन की मौत

Tue, 03 Nov 2020 02:06 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 03 Nov 2020 02:06 PM IST
विज्ञापन
House collapse in Sambhal many died and injured
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के संभल जिले के हयातनगर थाना क्षेत्र स्थित सरायतरीन के पीलाखदाना मोहल्ले में कच्ची छत गिर जाने से दो मासूमों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। घटना में छह लोग घायल हो गए हैं। 

विज्ञापन


यह हादसा उस वक्त हुआ जब पीलाखदाना निवासी शकील के निकाह के बाद बरात घर लौट आई थी और परिजन व रिश्तेदार खाना-पीना खाने के बाद सोने लगे थे। कुछ लोग बरामदे की छत पर थे और कुछ बरामदे के नीचे सो रहे थे। 
विज्ञापन


रात करीब दो बजे अचानक बरामदे की कच्ची छत भरभरा कर गिरी तो संभलने का मौका भी नहीं मिला और छत के मलबे के नीचे दब कर नईम जहां (36), मोनिस (03) और अलीना (02) पुत्री उस्मान की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों में तीन गंभीर हैं जिन्हें मुरादाबाद रेफर किया गया है। इस घटना के बाद निकाह की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed