{"_id":"5eb70a5b8ebc3ee0a30196bf","slug":"hotspot-area-decide-the-future-of-moradabad-city-news-mbd3486979136","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हॉटस्पॉट इलाके तय करेंगे मुरादाबाद का भविष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच हॉटस्पॉट इलाके तय करेंगे मुरादाबाद का भविष्य
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद जिला रेड जोन से कब मुक्त होगा, इसका फैसला शहर के पांच हॉटस्पॉट इलाके करेंगे। इन्हीं पांच इलाकों में सर्वाधिक संक्रमित केस हैं। नए पॉजिटिव केस लगातार आ रहे हैं। जिन इलाकों में 21 दिन से कोई नया केस नहीं आया है वो ग्रीन जोन में आने लगे हैं। लाल नगरी के बाद गोविंद नगर का इलाका भी ग्रीन जोन में आ गया है। आने वाले एक सप्ताह में 10 हॉटस्पॉट इलाके में भी नया केस नहीं आता है तो ग्रीन जोन में आने की उम्मीद है। लेकिन अगले 21 दिन में मुरादाबाद में कोरोना के केस लगातार आते रहे तो जिले को रेड जोन की श्रेणी में ही रखा जाएगा। ऐेस में जनपदवासियों के लिए जरूरी है कि अगले 21 दिन वह सोशल डिस्टेंसिंग का न केवल ध्यान रखें बल्कि दूसरे को भी जागरूक करें।
मुरादाबाद में 126 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें चार संक्रमित संभल और रामपुर जिले के भी शामिल हैं। संक्रमण के लिहाज से जिला प्रदेश में 8वें स्थान पर है तो रिकवरी के मामले में तीसरी स्थान पर है। कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जिले में 19 हॉटस्पॉट क्षेत्र बनाए गए थे। भारत सरकार की नई गाइडलाइन के मुताबिक यदि हॉटस्पॉट क्षेत्र में यदि 21 दिन के अंतराल में कोई नया पॉजिटिव केस नहीं आता है तो ही ग्रीन जोन में आएगा। लाल नगरी कुछ रोज पहले ग्रीन जोन में आ चुका है। गोविंद नगर ने भी शनिवार को 21 दिन की मियाद पूरी कर ली है।
अब मुरादाबाद में 17 हॉटस्पॉट हैं और नया केस नहीं आने पर सप्ताह भर के भीतर 10 हॉटस्पॉट भी ग्रीन जोन में आ जाएंगे। संक्रमण की दृष्टि से बरबलान, गलशहीद, नवाबपुरा, मकबरा और लालबाग हॉटस्पॉट इलाके अति संवेदनशील हैं। इन्हीं इलाकों में सर्वाधिक संक्रमित मरीज हैं। इन इलाकों में लगातार नए केस आ रहे हैं। ऐसे में मुरादाबाद ग्रीन जोन में आएगा या नहीं इसका फैसला इन्हीं इलाकों पर निर्भर हो गया है।
विज्ञापन
मुरादाबाद में हॉटस्पॉट इलाके, संक्रमित केस और ग्रीन जोन में आने आने की अवधि
----------------------------------------------------
क्षेत्र संक्रमित केस कितने दिन पहले मिला केस
बरलबलान 29 0
गलशहीद 19 0
नवाबपुरा 22 0
मकबरा 13 0
लालबाग 5 0
गढ़ी कांठ 5 17 दिन पहले
आजाद नगर 4 20 दिन पहले
तंबाकू बालान 4 17 दिन पहले
हिमगिरी 1 3 दिन पहले
चाऊ की बस्ती 3 8 दिन पहले
हरथला 1 19 दिन पहले
चक्कर की मिलक 1 17 दिन पहले
काजीपुरा 1 17 दिन पहले
भगतपुर 1 17 दिन पहले
मानपुर 1 17 दिन पहले
ईदगाह कांठ 1 19 दिन पहले
पाकबड़ा 1 19 दिन पहले
गोविंद नगर 1 22 दिन पहले