फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Hotel operator of Dehradun cheated businessman in the name of selling luxury car for Rs 35.5 lakh

Moradabad News: कारोबारी से देहरादून के होटल संचालक ने लग्जरी कार बेचने के नाम पर ठग लिए साढ़े 35 लाख रुपये

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 02:04 AM IST
विज्ञापन
Hotel operator of Dehradun cheated businessman in the name of selling luxury car for Rs 35.5 lakh
मुरादाबाद। देहरादून के होटल संचालक ने मुरादाबाद के कारोबारी से लग्जरी कार बेचने के नाम पर साढ़े 35 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी तो होटल संचालक ने जान से मारने की धमकी दी। सिविल लाइंस थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के रामगंगा विहार शुभम ग्रीन विला निवासी कारोबारी रोहित सूरी ने देहरादून के पटेल नगर थाना क्षेत्र स्थित शिमाया होटल के मालिक शशांक मलिक से 2011 मॉडल की वेंटले फ्लाइंग स्पर कार का सौदा साढ़े 41 लाख रुपये में तय किया था। रोहित का कहना है कि उन्होंने चार अगस्त 2020 को 27 लाख रुपये होटल के खाते में ट्रांसफर किए थे जबकि बाकी रकम शशांक मलिक के खाते में ट्रांसफर की थी। देहरादून से करीब 15 किलोमीटर चलने के बाद ही गाड़ी खराब हो गई थी। जिसे उठवाकर दिल्ली भिजवा दिया गया था। दिल्ली में जांच कराई तो पता चला कि कार 2006 मॉडल की है।
विज्ञापन

शिकायत करने पर शशांक मलिक ने गाड़ी लेकर रकम वापस करने वादा किया था। इसके बाद पांच लाख रुपये रोहित के खाते में ट्रांसफर भी कर दिए थे। इसके बाद मेल के जरिए शशांक मलिक ने रोहित को बताया कि गाड़ी की कीमत 23 लाख रुपए फिक्स की है। पांच लाख रुपये दे दिए गए हैं। शेष 18 लाख रुपये के चेक दे दूंगा। इस पर रोहित ने कहा कि गाड़ी का सौदा 41 लाख 50 हजार रुपये में हुआ था। मैं पूरी रकम दे चुका हूं। इतने कम पैसे आखिर क्यों लें। कई बार रोहित ने रकम लौटाने की बात कही, लेकिन शशांक टाल मटोल करने लगे। रोहित ने अपने कर्मचारियों को कई बार शशांक के पास भेजा लेकिन उन्होंने रकम वापस करने से साफ इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed