फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Hotel manager molested a female employee.

Moradabad News: होटल में मैनेजर ने महिला कर्मचारी से की छेड़खानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Hotel manager molested a female employee.
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में एक होटल में नौकरी करने वाली युवती ने मैनेजर पर कमरे में ले जाकर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे नौकरी से निकालने की धमकी दी है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

नागफनी थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने मझोला थाने में फारद अली उर्फ जकी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें युवती ने बताया कि वह दिल्ली रोड स्थित होटल में नौकरी करती है। इसी होटल में फारद अली उर्फ जकी मैनेजर है। पीड़िता का कहना है कि सात जुलाई की सुबह करीब साढे़ दस बजे मैनेजर उसे कमरा नंबर 209 में ले गया और छेड़खानी की। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे नौकरी से निकालने की धमकी दी। इससे पहले पांच जुलाई की शाम साढ़े तीन बजे भी आरोपी ने उसके साथ इस तरह की हरकत की थी। पीड़िता का दावा है कि होटल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जाए। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed