{"_id":"67fec678f3f6e8ae0603dd0a","slug":"hostel-for-players-is-ready-talents-will-shine-moradabad-news-c-15-1-mbd1052-623403-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: खिलाड़ियों के लिए हॉस्टल बनकर तैयार, निखरेंगी प्रतिभाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: खिलाड़ियों के लिए हॉस्टल बनकर तैयार, निखरेंगी प्रतिभाएं
विज्ञापन
मुरादाबाद। नेताजी सुभाष चंद्र बोस सोनकपुर स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए 60 बेड का हॉस्टल बनकर तैयार हो गया है। अब हॉस्टल को खेल विभाग ने अपने जिम्मे लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है, जो हॉस्टल के निर्माण कार्य की जांच कर शासन को रिपोर्ट भेजेंगे। शासन से मंजूरी मिलने के बाद यह हॉस्टल खेल विभाग को हस्तांतरित कर दिया जाएगा। हॉस्टल के बन जाने से यहां खिलाड़ी रहकर अपनी खेल प्रतिभाओं को और भी निखार सकेंगे।
सोनकपुर स्टेडियम में करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से दो मंजिला हॉस्टल का निर्माण कराया गया है। यह निर्माण उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ की ओर से किया गया है। 60 बेड के हाॅस्टल में 24 महिला और 36 पुरुष खिलाड़ियों को बेड का आवंटन होगा। तीन सदस्यीय कमेटी में शामिल क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी जितेंद्र यादव, जिला विकास अधिकारी गोविंद वल्लभ पाठक और पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता शामिल हैं। यह कमेटी इसी महीने निर्माण कार्यों की लेखा रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजेगी। इसके बाद यह हॉस्टल खेल विभाग को हस्तांतरित कर दिया जाएगा।
खेल विभाग को हॉस्टल मिलने के बाद इसमें ठहरने वाले खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि किस खेल के खिलाड़ियों के लिए यह स्पोर्ट्स हॉस्टल होगा। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी जितेंद्र यादव ने बताया कि विभाग की ओर से जिस खेल का चयन किया जाएगा। उसी खेल के खिलाड़ियों को हॉस्टल आवंटित किए जाएंगे। हॉस्टल के होने से शहर में खेलों को और भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही खिलाड़ियों की प्रतिभाएं भी अपनी चमक बटोरेंगी।