{"_id":"6674d09780303356ab055089","slug":"hospital-running-without-registration-in-mainather-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-424016-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मैनाठेर में बिना पंजीकरण के चल रहा अस्पताल किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मैनाठेर में बिना पंजीकरण के चल रहा अस्पताल किया सील
विज्ञापन
मुरादाबाद।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को मैनाठेर के नगलिया मशकुला में बिना पंजीकरण चल रहे अस्पताल को सील किया है। डिप्टी सीएमओ डॉ. नरेंद्र चौधरी ने फजरुद्दीन मेमोरियल अस्पताल में चेकिंग की। उन्होंने पाया कि अस्पताल संचालक माजिद अली बीयूएमएस का छात्र है।
वह बिना पंजीकरण व बिना योग्यता के 20 बेड का अस्पताल चला रहा था। इसमें एनआईसीयू, पैथोलॉजी लैब भई शामिल थी। अस्पताल में पांच मरीज भर्ती मिले। लैब का संचालन तौसीफ अहमद करता है। पंजीकरण न पाए जाने व बिना योग्यता एलोपैथिक दवाओं का इस्तेमाल करने, बायो मेडिकल वेस्ट के प्रबंधन की व्यवस्था न होने पर अस्पताल को सील कर दिया गया। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि वह अस्पताल संचालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए तहरीर देंगे।