फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   hospital

निजी अस्पताल में गर्भवती की मौत पर हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
hospital
मुरादाबाद। कांठ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में नार्मल डिलीवरी के लिए भर्ती विवाहिता की रविवार को मौत हो गई। महिला की मौत के बाद आनन-फानन में डाक्टरों ने मृतक का आपरेशन कर बच्ची को बचा लिया। बच्ची स्वस्थ है और दूसरे अस्पताल में भर्ती की गई है। उधर, चिकित्सकों ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी गई है।
विज्ञापन

मोरा की मिलक निवासी पूनम (30) पत्नी राजू को शनिवार रात डिलीवरी का दर्द उठा। परिवारजनों ने पूनम को कांठ रोड, राम गंगा विहार स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया। चिकित्सक रविवार दोपहर तक नार्मल डिलीवरी का इंतजार कर रहे थे। आरोप है कि दोपहर करीब डेढ़ बजे नर्स ने पूनम को इंजेक्शन लगाया। इससे पूनम की हालत बिगड़ गई और पौने दो बजे उसने दम तोड़ दिया। पूनम की मौत से अस्पताल में हड़कंप मच गया। चिकित्सकों ने आनन-फानन में मृतका का आपरेशन किया। आपरेशन से बच्ची पैदा हुई और उसे कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

पूनम की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पूनम की करीब 12 साल पहले शादी हुई थी। काफी इलाज कराने के बाद उसकी पहली संतान थी। पति और परिवारजनों की खुशी मातम में बदल गई। परिजनों ने अस्पताल के स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। अस्पताल में लोगों की भीड़ जुटने के साथ पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने बमुश्किल मामला शांत कराया। राजू ने बताया कि उसकी पत्नी बिल्कुल ठीक थी। यहां के चिकित्सक ने नार्मल डिलीवरी का आश्वासन दिया था। लेकिन स्टाफ की लापरवाही से पत्नी की मौत हो गई। राजू कपड़ों पर प्रेस कर परिवार का भरण पोषण करता है। उधर चिकित्सक का कहना है कि पूनम बिल्कुल ठीक थी। रविवार दोपहर उसे अचानक हार्ट अटैक आया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed