फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Horse riding: Urvi and Montina excelled on the second day

घुड़सवारी : दूसरे दिन उर्वी और मोंटीना का रहा जलवा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2023 02:09 AM IST
विज्ञापन
Horse riding: Urvi and Montina excelled on the second day
मुरादाबाद। घुड़सवारी प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी मुरादाबाद के घोड़ों का जलवा रहा। अलीगढ़ और बरेली के घोड़े और सवार दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

डॉक्टर भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी के मैदान में चल रही घुड़सवारी प्रतियाेगिता में शनिवार को सईस कंपटीशन, टीम टेंट पैगिंग और शो जंपिंग की स्पर्धा कराई गई। सईस स्पर्धा में प्रशिक्षण जोन मुरादाबाद के सईस भारत सिंह ने घोड़े उर्वी के साथ पहले, अलीगढ़ के सईस कृपाल सिंह ने घोड़े मस्तमौला के साथ दूसरे, बरेली के सईस छत्रपाल सिंह फैंटम घोड़े के साथ तीसरे और लखनऊ जोन के सईस प्रदीप कुमार घोड़े ज्वाला और आगरा के सईस हरिकिशन अपने घोड़े चेतन के साथ संयुक्त रूप से चौथा स्थान प्राप्त किया। शो जंपिंग फाल्ट एंड आट की स्पर्धा में प्रशिक्षण जोन के एसआईएमपी भगवान सिंह घोड़ा मोंटीना के साथ प्रथम, हेड कांस्टेबल मुकेश बाबू रिमझिम के साथ दूसरे और लखनऊ जोन के कांस्टेबल सत्यम सिंह अदा के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

वहीं पाली में टीम टेंट पैगिंग की प्रतियोगिता में आगरा, बरेली, लखनऊ, मेरठ, कानपुर और प्रशिक्षण जोन मुरादाबाद-ए और प्रशिक्षण जोन मुरादाबाद-बी की टीम ने हिस्सा लिया। जिसमें प्रशिक्षण जोन मुरादाबाद-ए टीम के एसआई राजनरेश डायमंड पर, एसआई भगवान सिंह घोड़ा राजा, विजय सिंह स्वास्तिक और वीर सिंह ने भारत पर घुड़सवारी करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया प्रतियोगिता के विजेता घोड़ों को कर्नल एसके डागर द्वारा रोजर्ट लगाकर सम्मानित किया गया। संचालक डीएसपी मोहन कपूर व डीएसपी उपासना पांडेय ने संयुक्त रूप से किया। निर्णायक मंडल में कर्नल एसके डागर एवं आर्मी वेलफेयर हाउसिंग आर्गनाइजेशन के कोर्स डिजाइनर एकलव्य शर्मा रहे। इस दौरान अकादमी के एएसपी महेंद्र कुमार, डीएसपी मनोज कुमार यादव, मनोज कुमार विष्ट, रजनीश कुमार यादव, सीओ अर्पित कपूर, हरेंद्र यादव, आरआई तेज प्रताप सिंह, इंद्रजीत यादव, मोहम्मद कासिम समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed