फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Honor killing: bail application of sister's killer rejected

ऑनर किलिंग: बहन के हत्यारोपी की जमानत अर्जी खारिज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Honor killing: bail application of sister's killer rejected
मुरादाबाद। सगी बहन की गला घोंट कर हत्या करने के आरोपी भाई की जमानत अर्जी अदालत ने खारिज कर दी। दो माह पहले डिलारी थानाक्षेत्र में आरोपी ने फुफेरे भाई के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

डिलारी थाने में 27 जून 2021 को कल्लू सिंह की बेटी सपना ने आत्महत्या कर ली थी। कल्लू ने गांव के युवक गौतम उर्फ रामू पर की टिप्पणी से बेटी की आत्महत्या को जोड़ते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचना में सामने आया कि सपना के भाई अजय को गौतम और सपना के प्रेम प्रसंग का पता चल गया था।
विज्ञापन

इसके बाद उसका गौतम से विवाद हो गया था। इस दौरान सपना ने गौतम का साथ दिया था। गुस्से में आकर अपने फुफेरे भाई आकाश के साथ मिलकर उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी थी और शव टांग कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की थी। विवेचना में पोस्टमार्ट में गला घोंटकर हत्या करने की पुष्टि हुई थी। इस मामले में मंगलवार को अजय के वकील की ओर से तर्क रखे गए जिन्हें अदालत ने पर्याप्त न मानते हुए जमानत याचिका खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed