फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Honey trap gang in the clutches, four including two women arrested

Moradabad News: शिकंजे में हनी ट्रैप गिरोह, दो महिलाओं समेत चार गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Honey trap gang in the clutches, four including two women arrested
मुरादाबाद। सिविल लाइंस क्षेत्र में मंगलवार रात फ्लैट में दो महिलाओं ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर 72 वर्षीय सेवानिवृत्त सहकारिता सचिव को फ्लैट में बुलाकर हनी ट्रैप में फंसा लिया। उनसे 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। उन्हें अगवाकर रंगदारी की रकम लेने ठाकुरद्वारा जाते समय पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी महक, रानी, इनके साथी राहुल शर्मा और राधेश्याम को गिरफ्तार कर लिया जबकि इनके साथ अमन और सोनू शर्मा दूसरी कार से भाग गए।
विज्ञापन

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि ठाकुरद्वारा निवासी 72 वर्षीय रूप किशोर शर्मा सहकारिता विभाग में सचिव पद से सेवानिवृत्त हैं। वर्तमान में वह ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। पांच दिन पहले इनके व्हाट्सएप पर एक महिला ने मैसेज किया और दोस्ती करने का झांसा देकर बातचीत शुरू कर दी। इसके बाद महिला व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल करने लगी। मंगलवार की शाम आरोपी महिला ने रूप किशोर को मिलने के लिए शहर की दीनदयाल नगर कॉलोनी स्थित एक फ्लैट में बुला लिया। आरोपी महिला उन्हें कमरे में ले गई। इस दौरान पहले से दूसरे कमरे में छिपे महिला के चार साथी और एक महिला भी बाहर आ गईं।
विज्ञापन

इस बीच रूप किशोर कमरे से बाहर निकले तो उनकी वीडियो बना ली जिसे सोशल मीडिया पर वायरल करने और उन्हें जेल भिजवाने की धमकी दी। जेल जाने से बचने के लिए 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। आरोपियों ने उनसे 50 हजार रुपये भी ले लिए। पीड़ित ने बाकी रकम बाद में देने के लिए कहा लेकिन आरोपियों को उन पर विश्वास नहीं हुआ। आरोपी उनकी गाड़ी में ही बैठ गए और उन्हें अपने कब्जे में ले लिया। बाकी रकम के लिए आरोपी उन्हें ठाकुरद्वारा ले जाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान चट्टा पुल के पास कांवड़ यात्रा में लगे पुलिस कर्मियों को देखकर रूप किशोर ने शोर मचा दिया। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर कार रुकवा ली। पुलिस ने कार से नागफनी के दीवान का बाजार निवासी महक उर्फ फरीदा (38), नागफनी के गुलाब का बाग निवासी रानी (28), मंडी में आढ़त पर काम करने वाले मझोला क्षेत्र के एकता कॉलोनी निवासी राहुल शर्मा (30) और मूंढापांडे के चंदनपुर इशापुर निवासी राधेश्याम (30) को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों ने बताया कि दूसरी गाड़ी में इनके साथी अमन और सोनू शर्मा थे। वह मौके से गाड़ी दौड़ाकर भाग गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 40 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। बुधवार शाम दोनों महिलाओं और इनके दो साथियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed