फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   home guard son who went to collect fodder from the farm got swept away in river

Moradabad: होमगार्ड का बेटा रामगंगा नदी में बहा, घंटों चला रेस्क्यू ऑपरेशन; खेत से लेने गया था चारा

Tue, 25 Jul 2023 10:11 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 25 Jul 2023 10:11 PM IST
सार

खेत से चारा लेने गया होमगार्ड का बेटा रामगंगा नदी में बह गया। गोताखोरों ने नदी में युवक की घंटो तलाश की। सीओ और तहसीलदार ने घटना स्थल का मुआयना किया।

विज्ञापन
home guard son who went to collect fodder from the farm got swept away in river
होमगार्ड का बेटा रामगंगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांठ (मुरादाबाद)। पशुओं के लिए खेत से चारा लेने गया होमगार्ड का बेटा सोहित (22) निवासी बेगमपुर कांठ रामगंगा नदी में बह गया। साथ में गए युवक ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सोहित पानी का तेज बहाव होने के कारण दूर निकल गया। शाम तक भी छात्र का कोई सुराग नहीं लग पाया था। 

विज्ञापन


कांठ थाना क्षेत्र के गांव बेगमपुर के रहने वाले हरिओम सिंह होमगार्ड हैं। उनका बेटा सोहित नागर मंगलवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे गांव के ही चींटू पुत्र रामचंद्र के साथ रामगंगा नदी के पास खेत से चारा लेने गया था। सोहित और चींटू ने बैलगाड़ी को रामगंगा नदी के किनारे खड़ा कर दिया और दोनों नदी को पार करने लगे। इसी बीच सोहित पानी का तेज बहाव होने के कारण लड़खड़ा कर बह गया। 
विज्ञापन


चींटू ने उसे बचाने का भी प्रयास किया, लेकिन वह खुद को डूबता देख जैसे तैसे नदी से बाहर निकला और शोर मचाया। जिस पर खेतों पर काम कर रहे किसान दौड़ कर पहुंचे। इधर सोहित पानी का बहाव होने के कारण दूर निकल गया। उसके रामगंगा नदी में बहने की सूचना पर बेगमपुर, मिश्रीपुर, हीरापुर, मंझरा, महदूद कलमी आदि तमाम गांवों के ग्रामीण भी नदी पर पहुंच गए। गोताखोरों ने नदी में सोहित की काफी तलाश की, लेकिन उसका शाम तक भी कोई सुराग नहीं लग पाया था। सीओ कांठ अंकित तिवारी, तहसीलदार रामवीर सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांचाल ने मौका मुआयना कर हादसे की जानकारी की और एसडीआरएफ की टीम को बुलवाकर सोहित की तलाश करने का आश्वासन दिया। मंगलवार शाम एसडीआरएफ की टीम ने सोहित की तलाश शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएड कर रहा है सोहित 
मंगलवार सुबह पशुओं के लिए खेत से चारा लेने के दौरान रामगंगा नदी में बहा सोहित खेती किसानी, पशुओं और घरेलू कार्य करने के साथ ही बीएड कर रहा है। वह चार-भाई बहनों में तीसरे नंबर का था। मंगलवार शाम तक भी उसका कोई सुराग न मिलने पर होमगार्ड पिता हरिओम सिंह, मां मुनेश देवी, बहन प्रियंका, ज्योति, छोटे भाई अनुज सहित सभी परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed