फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Home Guard Recruitment: Situation unchanged despite a death; another candidate faints while running.

होमगार्ड भर्ती: एक मौत के बाद भी नहीं बदले हालात, फिर दौड़ते हुए बेहोश हुआ अभ्यर्थी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Home Guard Recruitment: Situation unchanged despite a death; another candidate faints while running.
मुरादाबाद। नौवीं वाहिनी पीएसी के मैदान में शुक्रवार को दौड़ते समय एक अभ्यर्थी शिवम बेहोश हो गया था। उसे जिला अस्पताल में पहुंचाया गया लेकिन उसकी सांसें थम चुकी थीं। इसके बाद भी हालात नहीं सुधर पाए। इसके बाद भी लगातार अभ्यर्थी बेहोश हो रहे हैं। मंगलवार की सुबह फिर एक अभ्यर्थी बेहोश हो गया। 15 से 22 सितंबर के बीच 19 अभ्यर्थी बेहोश कर ट्रैक पर गिर चुके हैं। होमगार्ड के 41424 पदों के लिए 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को लिखित परीक्षा हुई थी। जिसमें 19 लाख 29 हजार 155 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। लिखित परीक्षा में एक लाख सात हजार 221 अभ्यर्थी पास हुए थे। इन अभ्यर्थियों की मुरादाबाद में नौवीं वाहिनी पीएसी समेत प्रदेश के अलग-अलग सेंटरों पर दौड़ परीक्षा कराई जा रही हैं। नौवीं वाहिनी पीएसी के मैदान में 15 सितंबर को दौड़ की शुरुआत हुई थी। पहले ही दिन चार अभ्यर्थी दौड़ते समय गिरकर चोटिल हो गए थे।
विज्ञापन

दूसरे दिन भी दो अन्य अभ्यर्थी दौड़ के दौरान चोटिल हुए। 17 सितंबर को पांच अभ्यर्थी दौड़ के दौरान बेहोश हो गए थे। 18 सितंबर को भी तीन अभ्यर्थी बेहोश हो गए थे। इनमें एक अभ्यर्थी शिवम की मौत हो गई थी। इसके बाद भी हालात नहीं बदले। अगले दिन 19 सितंबर को अभ्यर्थियों के दौड़ते समय बेहोश होने का सिलसिला जारी रखा। इस दिन पांच अभ्यर्थी मैदान में गिर गए थे।
विज्ञापन

इनमें दो अभ्यर्थी तो ऐसे थे जिनके पैरों में फ्रैक्चर हो गया था। 20 सितंबर को भी तीन अभ्यर्थी बेहोश हो गए थे। सोमवार को दो महिला अभ्यर्थी भी दौड़ते समय बेहोश हो गई थीं। मंगलवार को दौड़ते समय फिर एक अभ्यर्थी बेहोश हो गया। उसे जिला अस्पताल भिजवाया गया। इसकी जानकारी मिलने पर उसके परिजन भी आ गए और उपचार कराने के बाद अपने साथ ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भर्ती के नोडल अधिकारी एसपी क्राइम सुभाष गंगवार का कहना है कि मैदान या ट्रैक में कोई कमी नहीं हैं। कोई-कोई अभ्यर्थी तो 12 से ज्यादा राउंड लगा रहा है तो कोई बीच में रुक जाती है फिर उसे पता चलता है कि अभी उसके राउंड पूरे नहीं हुए हैं। इसी चक्कर में वह घबराकर गिर रहे हैं। मैदान में एंबुलेंस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही है। उन्हें तुरंत ही जिला अस्पताल भिजवा दिया जाता है।
13 पुरुष और 35 महिला अभ्यर्थी फेल मुरादाबाद। नौवीं वाहिनी पीएसी के मैदान में मंगलवार को 534 महिला अभ्यर्थी और 70 पुरुष अभ्यर्थी बुलाए गए थे जिसमें 516 महिला और 66 पुरुष अभ्यर्थी दौड़ में शामिल हुए। महिला अभ्यर्थियों को 16 मिनट में 2400 मीटर की दौड़ पूरी करनी थी। जबकि पुरुष अभ्यर्थियों को 28 मिनट में 2400 मीटर की दूरी तय करनी थी। नोडल अधिकारी सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि 541 महिला अभ्यर्थियों ने निर्धारित समय में दौड़ पूरी कर ली जबकि 35 महिला अभ्यर्थी असफल रहीं। 66 में से 53 पुरुष अभ्यर्थी दौड़ पूरी कर पाए। 13 निर्धारित समय में पूरी पूरी नहीं कर पाए।
389 अभ्यर्थियों की आज कराई जाएगी दौड़, बारिश कारण नहीं हो पाई थी दौड़ मुरादाबाद। 17 सितंबर को बारिश के कारण 389 अभ्यर्थी दौड़ में भाग नहीं ले पाए थे। बुधवार को रिजर्व दिन में इन अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। बुधवार सुबह-सुबह छह बजे से इनकी दौड़ कराई जाएगी।

---
विशेषज्ञों डॉक्टर व स्टाफ के साथ तीन एंबुलेंस
मुरादाबाद। डिप्टी सीएमओ डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव ने बताया कि होमगार्ड भर्ती के लिए नौवीं वाहिनी पीएसी के मैदान में पहले ही दिन से दो सामान्य एंबुलेंस और एक एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस तैनात की हैं। विशेषज्ञों डॉक्टर के अलावा स्टाफ भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed