फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Holi Special Train: Railways will run 14 special trains on Holi, all will pass through Moradabad

Holi Special Train: होली पर रेलवे चलाएगा 14 स्पेशल ट्रेनें, सभी मुरादाबाद से गुजरेंगी, आप भी देखें पूरी लिस्ट

Thu, 14 Mar 2024 10:55 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 14 Mar 2024 10:55 AM IST
सार

होली पर लोगों को राहत देने के लिए रेलवे 14 स्पेशल ट्रेनों को संचालन करेगा। यह ट्रेन 21 मार्च से शुरू होंगी। राजस्थान, पंजाब और दिल्ली जाने वालो यात्रियों को इससे राहत मिलेगी। सभी रेलगाड़ियां मुरादाबाद स्टेशन से होकर गुजरेंगी। 

विज्ञापन
Holi Special Train: Railways will run 14 special trains on Holi, all will pass through Moradabad
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली से पहले ही शहीद, श्रमजीवी, सप्तक्रांति आदि तमाम ट्रेनों में बुकिंग फुल हो गई हैं। लिहाजा रेलवे ने बुधवार को 15 स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है। इनमें से 14 ट्रेनें मुरादाबाद से होकर गुजरेंगी। इन ट्रेनों का संचालन पंजाब, दिल्ली, पूर्वांचल व राजस्थान के बीच होगा। त्योहार के मौके पर हजारों यात्रियों का सफर आसान हो जाएगा।

विज्ञापन


इन ट्रेनों में आरक्षित व जनरल दोनों टिकट लेकर यात्री बैठ सकेंगे। हालांकि किराया सामान्य से लगभग डेढ़ गुना ज्यादा होगा। सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि (05565-66) सहरसा-अंबाला-सहरसा स्पेशल एक्सप्रेस 21 से 30 मार्च के बीच सप्ताह में एक दिन चलेगी।
विज्ञापन


सहरसा से हर बृहस्पतिवार को शाम 7:30 बजे चलकर कप्तानगंज, डिब्रूगढ़, सीतामढ़ी, रक्सौल, नरकटियागंज, गोरखपुर, सीतापुर होते हुए अगले दिन शाम 5:50 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। यहां 10 मिनट रुकने के बाद चलेगी और देर रात 12:05 बजे अंबाला पहुंचाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वापसी में शनिवार देर रात दो बजे अंबाला से चलेगी। सुबह 9 बजे मुरादाबाद रुकेगी। अगले दिन सुबह 9:45 बजे सहरसा पहुंचाएगी। (05521-32) रक्सौल-आनंद विहार-रक्सौल साप्ताहिक स्पेशल एक्सप्रेस 24 से 31 मार्च तक चलेगी। रक्सौल से रविवार को रात 10:25 बजे रवाना होगी।

सोमवार दोपहर तीन बजे मुरादाबाद पहुंचेंगी। इसके बाद शाम पांच बजे गाजियाबाद व शाम छह बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में सोमवार को रात आठ बजे आनंद विहार से चलेगी। रात 10:40 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर होते हुए मंगलवार को दोपहर 230 बजे रक्सौल पहुंचेगी।

(04518-17) चंडीगढ़-गोरखपुर-चंडीगढ़ आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस 21 से 29 मार्च तक सप्ताह में दो दिन चलेगी। बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ से रात 11:15 बजे चलकर अंबाला, सहारनपुर होते हुए सुबह 6:10 बजे मुरादाबाद पहुंचेगी। यहां से रवाना होकर बरेली, लखनऊ, गोंडा, बस्ती होकर शाम 6:20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

वापसी में शुक्रवार रात 10:05 बजे गोरखपुर से चलेगी। सुबह सात बजे बरेली, 8:40 बजे मुरादाबाद होते हुए दोपहर 2:10 बजे चंडीगढ़ पहुंच जाएगी। (04060-59) आनंद विहार-जयनगर-आनंद विहार स्पेशल एक्सप्रेस 22 से 30 मार्च तक तीन फेरे लगाएगी। आनंद विहार से मंगलवार व शुक्रवार को सुबह 10:30 बजे चलेगी।

दोपहर 1:25 बजे मुरादाबाद, 3:46 बजे बरेली होकर लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, बनारस होते हुए अगले दिन दोपहर 3:15 बजे जयनगर पहुंचेगी। जयनगर से बुधवार व शनिवार को शाम पांच बजे चलेगी। अगले दिन दोपहर 2:40 बजे बरेली, 4:35 बजे मुरादाबाद होकर शाम 7:55 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

(01664-63) आनंद विहार-सहरसा-आनंद विहार स्पेशल एक्सप्रेस आनंद विहार से 25 मार्च को सुबह 11:10 बजे चलेगी। दोपहर 1:48 बजे मुरादाबाद, दोपहर 3:11 बजे बरेली में ठहरेगी। हरदोई, लखनऊ, गोरखपुर, देवरिया, सिवान होते हुए अगले दिन सुबह 11:20 बजे सहरसा पहुंच जाएगी।

वापसी में 27 मार्च को सहरसा से सुबह 9:30 बजे चलेगी। अगले दिन सुबह 9:32 बजे बरेली, 11:02 बजे मुरादाबाद होते हुए 1:55 बजे आनंद विहार पहुंच जाएगी। (04010-09) आनंद विहार-जोगबानी-आनंद विहार स्पेशल एक्सप्रेस 26 मार्च को आनंद विहार से रात 11:45 बजे चलेगी। रात 2:52 बजे मुरादाबाद, सुबह 3:55 बजे चंदौसी, 5:35 बजे बरेली रुकेगी।

सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर होते हुए 28 मार्च की सुबह 5:20 बजे जोगबनी पहुंचेगी। वहां से सुबह नौ बजे रवाना होगी। अगले दिन सुबह 8 बजे बरेली, 10:25 बजे चंदौसी व 12:30 बजे बरेली होते हुए शाम 4:05 बजे आनंद विहार पहुंच जाएगी। (04068-67) दिल्ली-डिब्रूगढ़-दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस 22 से 30 मार्च तक तीन फेरे लगाएगी।

दिल्ली से मंगलवार व शुक्रवार को शाम 7:30 बजे रवाना होगी। रात 10:30 बजे मुरादाबाद, 12:01 बजे बरेली में रुकेगी। लखनऊ, गोरखपुर, नरकटियागंज होते हुए शाम 4:30 बजे दरभंगा पहुंच जाएगी। वापसी में दरभंगा से बुधवार व शनिवार को शाम छह बजे चलेगी।

अगले दिन दोपहर 12 बजे बरेली, 1:30 बजे मुरादाबाद होते हुए शाम 4:40 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी। (04004-03) नई दिल्ली-सीतामढ़ी-नई दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस 22 से 29 मार्च तक तीन फेरे लगाएगी। नई दिल्ली से मंगलवार व शुक्रवार को रात 12:10 बजे चलेगी। तड़के 3:15 बजे मुरादाबाद, सुबह पांच बजे बरेली में रुकेगी।

शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर होते हुए रात 10 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी। वहां से रात 10:30 बजे रवाना होगी। अगले दिन की रात आठ बजे बरेली, 9:50 बजे मुरादाबाद होते हुए रात 1:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। (05115-16) छपरा-आनंदविहार-छपरा स्पेशल एक्सप्रेस 20 से 28 मार्च तक दो-दो फेरे लगाएगी।

बुधवार को छपरा से शाम 5:45 बजे चलेगी। अगले दिन सुबह 6:45 बजे बरेली, 8:20 बजे मुरादाबाद होते हुए 11:50 बजे आनंंद विहार पहुंच जाएगी। बृहस्पतिवार को दोपहर 2:45 बजे वहां से रवाना होगी। शाम 5:50 बजे मुरादाबाद, शाम 7:10 बजे बरेली होते हुए अगले दिन सुबह 9:30 बजे छपरा पहुंच जाएगी।

(05023-24) गोरखपुर-आनंद विहार स्पेशल एक्सप्रेस 24 मार्च से एक अप्रैल तक दो-दो फेरे लगाएगी। गोरखपुर से रविवार को रात 9:15 बजे रवाना होगी। सुबह 7:15 बजे बरेली, 9:15 बजे मुरादाबाद होते हुए दोपहर 1:15 बजे आनंद विहार पहुंच जाएगी।

वहां से दोपहर 3:15 बजे चलेगी और शाम 7 बजे मुरादाबाद, नौ बजे बरेली होते हुए अगले दिन सुबह 7:30 बजे गोरखपुर पहुंच जाएगी। (05097-98) टनकपुर-दौराई-टनकपुर स्पेशल एक्सप्रेस 22 से 30 मार्च तक चार फेरे लगाएगी। टनकपुर से शाम 6:25 बजे चलेगी।

रात 9:25 बजे बरेली, 11:25 बजे चंदौसी, रात 12:40 बजे मुरादाबाद होते हुए अगले दिन दोपहर 1:40 बजे दौराई पहुंचेगी। वापसी में दौराई से शाम 4:05 बजे चलेगी। अगले दिन सुबह चार बजे मुरादाबाद, 5:10 बजे चंदौसी, 6:25 बजे बरेली होते हुए सुबह 9:35 बजे टनकपुर पहुंचेगी।

(05047-48) बनारस-आनंद विहार-बनारस स्पेशल एक्सप्रेस 26 मार्च को बनारस से शाम 7:20 बजे चलेगी। अगले दिन सुबह 4:35 बजे बरेली, 6:17 बजे मुरादाबाद होते हुए 9:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में आनंद विहार से शाम 6:15 बजे चलेगी।

रात 9:12 बजे मुरादाबाद, 10:33 बजे बरेली होते हुए अगले दिन सुबह 8:10 बजे बनारस पहुंचेगी। (05005-06) गोरखपुर-अमृतसर-गोरखपुर स्पेशल एक्सप्रेस 20 से 28 मार्च तक दो फेरे लगाएगी। गोरखपुर से बुधवार को दोपहर 2:40 बजे चलेगी।

रात 11:08 बजे बरेली, 12:45 बजे मुरादाबाद होते हुए सुबह 9:30 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वहां से बृहस्पतिवार दोपहर 12:45 बजे चलेगी। रात 9:45 बजे मुरादाबाद, 11:12 बजे बरेली होते हुए अगले दिन सुबह 8:50 बजे गोरखपुर पहुंच जाएगी।


(05049-50) छपरा-अमृतसर-छपरा स्पेशल एक्सप्रेस 22 से 30 मार्च तक दो फेरे लगाएगी। छपरा से शुक्रवार को सुबह 9:55 बजे चलेगी। रात 11:08 बजे बरेली, 12:45 बजे मुरादाबाद होते हुए अगले दिन सुबह 9:30 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वहां से शनिवार को दोपहर 12:45 बजे रवाना होगी। रात 9:45 बजे मुरादाबाद, 11:12 बजे बरेली होते हुए अगले दिन दोपहर दो बजे छपरा पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed