फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Holi Milan celebrations highlight the integrity of the festival

Moradabad News: होली मिलन समारोह में त्योहार की अखंडता पर डाला गया प्रकाश

Tue, 10 Mar 2026 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 10 Mar 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Holi Milan celebrations highlight the integrity of the festival
कांठ। तहसील बार एसोसिएशन कांठ के द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में गंगा-जमुनी तहजीब का नजारा देखने को मिला। कार्यक्रम में त्योहारों पर एक दूसरे का सम्मान व सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। अधिवक्ताओं ने गीत, गजलों और शायरी से समां बांधते हुए फूलों की होली खेली।
विज्ञापन




सोमवार को बार सभागार में होली मिलन समारोह के मुख्य अतिथि ग्राम न्यायालय कांठ के न्यायाधीश कुंवर सूर्यसैन सिंह और विशिष्ट अतिथि तहसीलदार कांठ राजकुमार सिंह ने त्योहारों के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए सौहार्द व शांति के साथ इन्हें मनाने की बात कही।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि होली का त्योहार हमें भारतीय संस्कृति की याद दिलाता है, यह आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश भी देता है। तहसीलदार राजकुमार सिंह, बार अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा, महासचिव दीपक कुमार विश्नोई, पूर्व अध्यक्ष डॉ. विनीत नैन, मोहम्मद अय्यूब, भूप्रकाश सिंह, राहुल चौधरी, शैलेंद्र पंवार आदि अधिवक्ताओं ने गीत, गजलों और शायरी से समां बांधी। यहां एक प्रतियोगिता भी कराई गई, जिसमें सही जवाब देने वालों को पुरस्कृत भी किया गया। अंत में अतिथियों और मीडिया कर्मियों को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता बार अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा और संचालन शहजाद रफी व मोहम्मद इकबाल ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में पूर्व महासचिव चौधरी चरन सिंह ढाका, मोहम्मद वकील अहमद, राजीव कुमार, विजयवीर सिंह, सीपी सिंह, कोमल सिंह, वाजिद अली, शमशाद हुसैन, प्रेम सिंह, दीपक विश्नोई, सुधीर कुमार, सुनील कुमार, संजीव कुमार, साजिद वारसी, लक्ष्मण सिंह, चरन सिंह सैनी, मोहम्मद सलमान, हरपाल सिंह, जैनुल हसन, मोहम्मद अहमद, कपिल कुमार, शीशराम सिंह, जीशान आलम अंसारी, अतुल विश्नोई, इमरान खां त्यागी, विजेंद्र सिंह आदि अधिवक्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed