फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Holi 2024: City divided into seven zones and 13 sectors, Moradabad police deployed at every nook and corner of

Holi 2024:सात जोन और 13 सेक्टर में बांटा शहर, जिले में चप्पे-चप्पे पर मुरादाबाद पुलिस तैनात, जमकर उड़ रहा गुलाल

Mon, 25 Mar 2024 10:54 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 25 Mar 2024 10:54 AM IST
सार

होली के त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट मोड पर है। हाईवे से लेकर शहर के संवेदनशील इलाकों में कर्मियों की तैनाती की गई है। जिले के सभी इलाकों में धूमधाम से रंगों का त्योहार मनाया जा रहा है। 

विज्ञापन
Holi 2024: City divided into seven zones and 13 sectors, Moradabad police deployed at every nook and corner of
रामपुर में होली के दौरान युवा - फोटो : संवाद

विस्तार

होली त्योहार को शांति पूर्ण संपन्न कराने के लिए मुरादाबाद पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। महानगर को सात जोन और 13 सेक्टर में बांट कर पुलिस बल तैनात किया गया है। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि त्योहार के मद्देनजर महानगर को सात जोन और 13 सेक्टर में बांटा गया है।

विज्ञापन


प्रत्येक जोन की जिम्मेदारी सीओ और सेक्टर की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर को दी गई है। दिन शहर में जगह-जगह बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही है। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है। थानों की पुलिस, तीन सौ अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन


इसके अलावा पैरामिलिट्री फोर्स के जवान, पीएसी की एक कंपनी और दो प्लाटून लगाई गई हैं। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि सभी थाना प्रभारी और सीओ को अलर्ट किया गया है। सभी अधिकारी फोर्स के साथ अपने अपने क्षेत्रों में भ्रमण पर रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

होली पर बिजली जाए तो फौरन कंट्रोल रूम को फोन मिलाएं

विद्युत निगम ने होली के मौके पर 24 घंटे विद्युत आपूर्ति का दावा किया है। यदि किसी कारण से फाल्ट होता है तो वैकल्पिक व्यवस्था से फौरन सप्लाई चालू करने के निर्देश । मुरादाबाद जोन में कंट्रोल रूम भी बनाया गया है, जहां प्रभारी अधिकारी 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।


बिजली कटौती की स्थिति में लोग कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 9193300109 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम का हेल्पलाइन नंबर 1912 भी चालू रहेगा। विद्युत निगम के चीफ इंजीनियर आरके बंसल ने बताया कि मुरादाबाद जोन में करीब 18 लाख विद्युत उपभोक्ता हैं।

इनमें से दो लाख अकेले मुरादाबाद शहर में हैं। ऐसे में एकीकृत कंट्रोल रूम बनाया गया है। जेई से एक्सईएन स्तर तक के अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है कि सप्लाई की रियल टाइम मॉनीटरिंग करें।

यदि किसी कारण सेे फाल्ट होता है तो इसकी सूचना उपभोक्ताओं को दी जाए कि कितनी देर में सप्लाई शुरू हो जाएगी। कंट्रोल रूम के अलावा बिजलीघरों के जेई के नंबर भी जारी किए गए हैं।

इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क

बिजलीघर जेई का नंबर
बुद्धि विहार 9193300215
दिल्ली रोड 9193300214
लोकोशेड 9193300217
दीनबंधुपुरम 9193300218
कंपनी बाग 9193300219
कांशीराम नगर 9193300216
मंडी समिति 9412756951
टीडीआई सिटी 9193300228
विवेकानंद 9193300225
रामगंगा विहार 9193300227
पीटीसी 919330022
टाउनहॉल 9193300229
दीवान का बाजार 9193300230
जिगर कॉलोनी 9193300232
गुरहट्टी 9193300234
दौलतबाग 919330231
सीतापुरी 919330239
असालतपुरा 9193300240
कटघर 9193300241
जीआईसी 9193300242
पीतलबस्ती 9193300244
गलशहीद 9193300243

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed