फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Hockey team selected for State Championship, Rampur's dominance

Moradabad News: स्टेट चैंपियनशिप के लिए चुनी गई हॉकी टीम, रामपुर का दबदबा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 06:43 AM IST
विज्ञापन
Hockey team selected for State Championship, Rampur's dominance
मुरादाबाद। राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए मुरादाबाद मंडल की टीम का चयन किया गया है। 16 सदस्यीय टीम में रामपुर के 10 खिलाड़ी शामिल हैं। जबकि सोनकपुर स्टेडियम में हॉकी का खेलो इंडिया सेंटर होने के बावजूद सिर्फ एक खिलाड़ी चयनित हुआ है। जीआईसी मैदान के खिलाड़ी मिलाकर मुरादाबाद के पांच खिलाड़ियों को जगह मिली है। वहीं एक खिलाड़ी बिजनौर का है।
विज्ञापन


यह प्रतियोगिता 23 से 28 अक्तूबर तक झांसी के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित होगी। मंडलीय ट्रायल में खिलाड़ियों की प्रतिभा को परखा गया। जिला हॉकी संघ के सचिव इकबाल खां भी चयन समिति में शामिल रहे। एस्ट्रो टर्फ न होने का खामियाजा मुरादाबाद के खिलाड़ियों को भुगतना पड़ा। सीनियर वर्ग की पुरुषों की हॉकी प्रतियोगिता के लिए टीम झांसी रवाना हो गई है।
विज्ञापन

टीम मैनेजर के रूप में हॉकी कोच नेहा सिंह को भेजा गया है। आरएसओ नरेश चंद यादव का कहना है कि खेलो इंडिया सेंटर में जूनियर वर्ग के खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं, जबकि यह प्रतियोगिता सीनियर वर्ग की है, इसलिए सोनकपुर स्टेडियम से एक ही खिलाड़ी का चयन हो पाया है। वहीं मंडल के दो जिलों अमरोहा और संभल से एक भी खिलाड़ी का चयन नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरादाबाद मंडल की टीम में चयनित खिलाड़ी
प्रियांशु (कप्तान) - रामपुर
मो. इकराम - रामपुर
दीपक राव - रामपुर
राहुल सोनकर - रामपुर
शोभित यादव - रामपुर
मोहम्मद अरकम - रामपुर
कमर फैयाज - रामपुर
अजय चौहान - रामपुर
आकाश पटेल - रामपुर
मो. साहिल - रामपुर
सोनू सैनी - बिजनौर
अमित कुमार - मुरादाबाद
वंश - मुरादाबाद
अब्दुल्लाह - मुरादाबाद
नितिन - मुरादाबाद
स्वयं श्रीवास्तव - मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed