फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Historysheeter Lalit Kaushik, Bhim and Keshav have been booked under the Gangster Act.

Moradabad News: हिस्ट्रीशीटर ललित कौशिक, भीम और केशव पर गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jun 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Historysheeter Lalit Kaushik, Bhim and Keshav have been booked under the Gangster Act.
मुरादाबाद। कुशांक गुप्ता और सीए श्वेताभ तिवारी की हत्या में आरोपी पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं हिस्ट्रीशीटर ललित कौशिक, भीम और केशव सरन शर्मा पर गैंगस्टर में कार्रवाई की गई है। सिविल लाइंस थाना प्रभारी की तहरीर पर बृहस्पतिवार को केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के दीन दयाल नगर निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक को पुलिस ने 24 मार्च 2023 को सर्किट हाउस से भट्ठा मजदूर के अपहरण और बंधक बनाने के मामले में गिरफ्तार किया था। ललित के खिलाफ भट्ठा मजदूर ने मूंढापांडे थाने में केस दर्ज कराया था। ललित को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। इसके पुलिस ने 12 जनवरी 2022 को सिविल लाइंस के रामगंगा कॉलोनी में हुई स्पोर्ट्स सामान के कारोबारी कुशांक गुप्ता की हत्या और 15 फरवरी 2023 दिल्ली रोड पर सीए श्वेताभ तिवारी की हत्या का खुलासा किया था। जिसमें ललित कौशिक के अलावा भोजपुर के हिमायूंपुर निवासी खुशवंत सिंह उर्फ भीम, पाकबड़ा के गिंदौडा निवासी केशव सरन शर्मा के अलावा कोतवाली के रेती स्ट्रीट निवासी विकास शर्मा को आरोपी बनाया था।
विज्ञापन

पुलिस ने दावा किया था कि ललित कौशिक ने साजिश रचकर दोनों हत्याएं कराई थीं। पुलिस ने पूर्व ब्लाॅक प्रमुख ललित कौशिक और केशव सरन शर्मा को हिस्ट्रीशीटर घोषित किया था। इसके अलावा ललित कौशिक, खुशवंत सिंह उर्फ भीम और केशव के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन को पत्रावली भेजी गई थी। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह की संस्तुति के बाद आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि ललित कौशिक,खुशवंत उर्फ भीम व शूटर केशव सरन शर्मा के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज किया गया है। ललित कौशिक रामपुर जेल, केशव बिजनौर जेल और खुशवंत मुरादाबाद जिला कारागार में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed