{"_id":"5726eb954f1c1b1e295cd0b6","slug":"hiprofile-politician-will-come-in-bilari","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलारी में प्रचार करने आएंगे मुलायम-अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलारी में प्रचार करने आएंगे मुलायम-अखिलेश
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Mon, 02 May 2016 11:35 AM IST
विज्ञापन
बिलारी उप चुनाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलारी सीट पर हो रहे उपचुनाव में सपा ने पूरी ताकत लगा दी है। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव, आजम खां, महबूब अली, नवाब इकबाल महमूद के साथ दस से ज्यादा मंत्रियों की फौज यहां डेरा डालेगी।
उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद की बिलारी और गाजीपुर की जंगीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है। समाजवादी पार्टी इस उपचुनाव को 2017 का रिहर्सल मानकर काम रही है। सपा ने इन दोनों सीटों पर प्रचार के लिए जो नाम आयोग को भेजे हैं उनमें सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ करीब दस मंत्रियों की सूची है। रविवार की यह सूची मुरादाबाद के जिलाध्यक्ष को भी भेज दी गई है।
सपा के जिलाध्यक्ष हाजी इकराम कुरैशी ने बताया कि बिलारी सीट पर कौन कब सभा करेगा इसकी तारीख तो अभी तक तय नहीं हो सकी है लेकिन जल्द ही पूरा कार्यक्रम जारी होने की संभावना है। संगठन स्तर से भी जल्द ही सभाओं की संभावित तारीख तय करके मुख्यालय को भेज दी जाएगी। वहीं आसपास के जनपदों के सभी मंत्री और विधायकों से कहा गया है कि वह इस सीट पर डेरा डाल दें।
विज्ञापन
गांव गांव में सभाएं करके माहौल बनाएं। पार्टी की नीतियों और सरकार के काम का गुणगान करके वोट मांगे जाएं। साथ ही संगठन के सभी पदाधिकारियों से कहा गया है कि वह भी पूरी ताकत के साथ लग जाएं। इसमें किसी भी प्रकार की सुस्ती नहीं होनी चाहिए।