फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Hindu College: Verification has not started in Botany department

हिंदू काॅलेज : बॉटनी विभाग में शुरू नहीं हुआ सत्यापन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Hindu College: Verification has not started in Botany department
मुरादाबाद। हिंदू कॉलेज के बॉटनी विभाग में उपकरणों का सत्यापन शनिवार को भी शुरू नहीं हो सका है। समिति समन्वयक का कहना है कि सेवानिवृत्त विभागाध्यक्ष के कॉलेज न आने की वजह से सत्यापन नहीं हो सका है। अब सोमवार को फिर प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

सोमवार को बॉटनी विभाग की अध्यक्ष प्रो. अनामिका त्रिपाठी सेवानिवृत्त हो गईं। लेकिन नियमानुसार विभाग के उपकरणों, लेखा-जोखा व अन्य सामान का सत्यापन नहीं हो सका था।
विज्ञापन

इसको लेकर प्रो. अनामिका त्रिपाठी ने प्राचार्य प्रो. एसएस रावत और वर्तमान अध्यक्ष प्रो. जीके शर्मा पर और प्राचार्य व विभागाध्यक्ष ने प्रो. अनामिका त्रिपाठी पर सत्यापन न करने का आरोप लगाया था। इसके बाद प्राचार्य प्रो. एसएस रावत ने सत्यापन के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया था। इसमें सेवानिवृत्त प्रो. वीके त्यागी को समन्वयक बनाया गया था, जबकि बॉटनी विभाग से प्रो. बीना कुमारी और जूलॉजी विभाग से प्रो. जेके पाठक को सदस्य बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

समन्वयक प्रो. वीके त्यागी ने बताया कि शुक्रवार को प्रो. अनामिका त्रिपाठी को कॉल की थी, ताकि वह शनिवार दोपहर 12 बजे विभाग में उपस्थित हो जाएं और उपकरणों, लेखा-जोखा व अन्य सामान का सत्यापन हो सके। लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। इसके बाद उनको ईमेल किया गया था। उनका ईमेल पर ही जवाब आया, जिसमें उन्होंने उपस्थित होने में असमर्थता व्यक्त की। इसकी वजह से शनिवार को सत्यापन कार्य शुरू नहीं हो सका है। अब सोमवार को फिर प्रो. अनामिका त्रिपाठी से समय लेकर सत्यापन की तैयारी की जाएगी, जिससे निर्धारित समय सीमा में सत्यापन कर रिपोर्ट प्राचार्य को सौंपी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed