Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Highway widening work, left incomplete for a year, has become a cause of accidents.

Moradabad News: एक साल से अधूरा पड़ा हाईवे चौड़ीकरण का काम, हादसों का बना सबब

Wed, 25 Nov 2026 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 25 Nov 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Highway widening work, left incomplete for a year, has become a cause of accidents.
कांठ। नगर से होकर निकल रहे मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाईवे की एक साइड के चौड़ीकरण का कार्य करीब एक साल से अधर में लटका हुआ है। जिस कारण सड़क की एक साइड ऊंची और दूसरी नीची होने के कारण वाहन चालकों, राहगीरों और नगरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

करीब दो साल पहले छजलैट से लेकर कांठ नगर होते हुए मुरादाबाद-बिजनौर जनपदों की सीमा सहसपुर बॉर्डर तक 13 किलोमीटर की दूरी तक मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण का काम शुरू हुआ था। लोक निर्माण विभाग के द्वारा इस हाईवे को दोनों ओर डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़ा कराया जाना था। लेकिन विभाग के द्वारा कांठ नगर में रेलवे क्रॉसिंग 432-बी से लेकर सहसपुर बॉर्डर तक तो हाईवे का चौड़ीकरण दिया, मगर बीच कांठ नगर में कुमार पेट्रोल पंप से लेकर लाल मस्जिद तक हाईवे की एक साइड का काम पिछले एक साल से अधर में लटका हुआ है। जिसका परिणाम है कि सड़क की एक साइड ऊंची और दूसरी नीची होने के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। जहां अधूरी पड़ी साइड में सड़क को चौड़ा किया जाना था, वहां भी साइड को खोदकर उसमें पत्थर डालकर काम को ऐसे ही बीच में छोड़ दिया गया है, जिसका परिणाम है कि पैदल के राहगीर ठोकर खाकर गिर रहे हैं। नगर व क्षेत्र के लोगों ने अधूरे पड़े चौड़ीकरण कार्य को शीघ्र पूरा कराने की मांग की है। इस मामले में संबंधित जेई का कहना है कि कांठ नगर में जिस साइड की सड़क का काम रुका हुआ है, उस साइड में जल निगम की पानी की लाइन है, लाइन को सिफ्ट कराने के लिए संबंधित विभाग को पत्र भी भेजे गए हैं, जैसे ही लाइन सिफ्ट हो जाएगी, चौड़ीकरण का कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed