फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Highway: CCTV camera will be installed on every kilometer

हाईवे : हर एक किमी पर लगेगा सीसीटीवी कैमरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Highway: CCTV camera will be installed on every kilometer
मुरादाबाद। हादसों को रोकने और सुरक्षित सफर के लिए हाईवे पर एनएचएआई कैमरों का जाल बिछाएगा। मुरादाबाद से बरेली तक हर एक किमी पर सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। 130 कैमरे वाहनों पर नजर रखेंगे। साथ ही हाईवे के 22 चौराहे हाईटेक कैमरों से लैस होंगे। जहां यातायात नियम तोड़ने पर वाहनों का ऑटोमेटिक चालान कटेगा।
विज्ञापन


एनएचएआई ने हाईवे की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एक योजना तैयार की है। योजना के तहत एनएचएआई के अधिकारियों ने हाईवे पर कैमरों का जाल बिछाने के लिए मुरादाबाद से हापुड़ तक करीब 250 करोड़ का प्रस्ताव दिल्ली मुख्यालय भेजा था। विचार विमर्श के बाद उच्चाधिकारियों ने इस प्रस्ताव में संशोधन किया है। पहले चरण में मुरादाबाद से बरेली तक के हाईवे को शामिल किया गया है। मुरादाबाद-बरेली हाईवे पर सीसीटीवी कैमरे, मूविंग साइनबोर्ड और अन्य सामान के लिए 60 करोड़ रुपये मंजूर किया गया है। केंद्र से मिले धन से एनएचएआई के अभियंता के मुताबिक हर एक किलोमीटर पर सीसीटीवी कैमरा लगाएंगे। साथ ही हाईवे के 22 चौराहों पर भी हाईटेक कैमरे लगाए जाएंगे। चालक ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों का चालान किया जा सके।
विज्ञापन


हाईटेक कैमरे 200 किमी स्पीड से जा रहे वाहनों का नंबर पढ़ सकते हैं। कैमरों की माॅनिटरिंग मुरादाबाद बाईपास और खेरियाखेतल स्थित टोल प्लाजा से होगी। कोई दुर्घटना होने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। कैमरे से पता चल जाएगा कि किन कारणों के चलते सड़क हादसा हुआ है। कैमरों से रोड की प्रतिदिन की स्थिति का पता चल जाएगा। हाईवे की एंबुलेंस सेवा हादसों में घायल लोगों के लिए मददगार साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


00

मुरादाबाद-बरेली मार्ग पर शीघ्र ही टेंडर के बाद सीसीटीवी कैमरों और अन्य सामानों को लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सड़क हादसों को नियंत्रित करने में कैमरे अच्छी भूमिका निभाएंगे।

- अरविंद कुमार, परियोजना निदेशक, मुरादाबाद जोन
00

कंट्रोल रूम बनेगा, मूविंग साइनबोर्ड लगेंगे

- हाईवे पर हादसों की रोकथाम के लिए एनएचएआई जगह-जगह मूविंग साइनबोर्ड भी लगाएगा। साइनबोर्ड से स्थान का नाम, स्पीड कम करने सहित अन्य जानकारियां वाहन चालकों को मिलेगी। इसके अलावा मुरादाबाद बाईपास पर कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। केंद्र सरकार ने सिस्टम लगाने के लिए 60 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।

00

प्रतिदिन 22 हजार वाहन गुजरते हैं हाईवे

- नियामतपुर इकरोटिया टोल प्लाजा के डिप्टी मैनेजर पोरस कुमार ने बताया कि दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर प्रतिदिन 22 हजार वाहन गुजरते हैं। कांवड़ यात्रा के कारण वर्तमान समय में वाहनों की संख्या घटकर आधी हो गई है।


00

दलपतपुर के फ्लाईओवर के प्रस्ताव पर चल रहा मंथन

- कमिश्नर के निर्देश पर एनएचएआई ने दलपतपुर जीरो प्वाइंट पर फ्लाईओवर बनाने के लिए मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा था। इस मामले में एनएचएआई की टीम ने सर्वे भी किया था। पता चला है कि इस प्रस्ताव पर एनएचएआई मुख्यालय के अधिकारी विचार-विमर्श कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed