फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   highcourt"s dicision effect 1833 shikshamitra

मुरादाबाद के 1833 शिक्षामित्र हुए आउट

Sun, 13 Sep 2015 07:13 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद Updated Sun, 13 Sep 2015 07:13 PM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट के फैसले ने शिक्षामित्रों को बड़ा झटका दिया है। प्रदेश भर के शिक्षामित्रों के साथ मुरादाबाद 1833 शिक्षामित्र सहायक अध्यापक बनने के बाद फिर से शिक्षामित्र बनकर रह जाएंगे। सरकार ने शिक्षामित्राें का समायोजन सहायक अध्यापक पद पर किया था। दो चरणों में किए गए समायोजन में मुरादाबाद के बड़ी संख्या में शिक्षामित्र लाभांवित हुए थे।
विज्ञापन



हालांकि अभी एक और चरण में समायोजन होना बाकी है। लेकिन इससे पहले ही आए हाईकोर्ट के फैसले से उनके सपने बिखर गए। मुरादाबाद में पहले चरण की काउंसिलिंग में 526 शिक्षा मित्र सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित किए गए। दूसरे चरण में 1307 शिक्षामित्राें को समायोजित किया गया। दोनों चरणों में कुल मिलाकर 1833 शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक बनाया गया।
विज्ञापन



पहले चरण के 526 शिक्षामित्रों को वेतन भी मिलना शुरू हो गया था, जबकि दूसरे चरण के शिक्षामित्र वेतन दिलाने की मांग को लेकर आए दिन धरना प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन कोर्ट में सुनवाई के चलते उनका वेतन जारी किए जाने के आदेश नहीं हुए थे। इस संबंध में बीएसए मुन्ने अली ने बताया कि न्यायालय के आदेश की जानकारी मिली है। उच्च अधिकारियों से आदेश मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed