फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   High tension wire broke and fell, 80 sheep died, three brothers narrowly escaped.

Moradabad News: हाईटेंशन तार टूट कर गिरा, 80 भेड़ें मरीं, बाल बाल बचे तीन भाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
High tension wire broke and fell, 80 sheep died, three brothers narrowly escaped.
भोजपुर। क्षेत्र के गांव पीपलसाना बस स्टैंड के पास रविवार को हाई टेंशन तार टूटकर गिर गया। करंट की चपेट में आने से तीन भाईयों की 80 भेड़ें मर गई। पीड़ितों ने विद्युत विभाग के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। भेड़ों की करीब करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है। इस हादसे से गुस्साए लोगों ने मुरादाबाद ठाकुरद्वारा मार्ग पर जाम लगाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कर दिया।
विज्ञापन

पीपलसाना के मोहल्ला चांद मस्जिद निवासी लाखन सिंह, चरन सिंह और पूरन सगे भाई हैं। रोज की तरह तीनों भाई रविवार सुबह अपनी 80 भेड़ों को चराने के लिए जंगल ले गए थे। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे तीनों भाई भेड़ों को लेकर घर लौट रहे थे। पीपलसाना बस स्टैंड के पास अचानक हाईटेंशन बिजली तार टूट कर गिर गया। जिससे मौके पर सभी 80 भेड़ों की मौत हो गई। इस दौरान लाखन सिंह, चरन सिंह और पूरन सिंह ने किसी तरह अपनी जान बचाई। भेड़ों मरने की सूचना पाकर तीनों परिवारों में कोहराम मच गया। परिवारों के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक अमरनाथ वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

गुस्साए लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और जाम लगाने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें समझाकर जाम लगाने से रोक लिया। इसी दौरान वहां भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल और भजनलाल पाल भी आ गए। इसके बाद उन्होंने एसडीएम सदरर, विद्युत विभाग, पशु चिकित्साधिकारी को सूचना दी। तीनों पशु पालकों ने विद्युत विभाग के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भेड़ों की कीमत लगभग 12 लाख रूपये बताई गई है। विधायक नासिर कुरैशी, महानगर उपाध्यक्ष मुजफ्फर अली, एआईएमआईएम के जिलाध्यक्ष मोहिद फरगानी, किसान नेता इदरीश अहमद, गुलाम गौस, तजम्मुल हुसैन ने मुख्यमंत्री से पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed