{"_id":"6800077946f11f304e092b09","slug":"high-speed-truck-ran-over-bike-rider-death-moradabad-news-c-282-1-smbd1029-143671-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत
Thu, 17 Apr 2025 01:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Thu, 17 Apr 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
मसवासी (रामपुर)। बिजारखाता तिराहे के पास मंगलवार की रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में उत्तराखंड के बाजपुर क्षेत्र के हरलालपुर निवासी शकील के बेटे नईम (33) की उपचार के दौरान मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक, वाहन सहित मौके से भाग गया।
मंगलवार रात हरलालपुर निवासी नईम किसी काम से स्वार की ओर जा रहा था। जैसे ही वह बिजारखाता तिराहे के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में नईम गंभीर रूप से घायल हो गया और खून से लथपथ बेसुध होकर सड़क पर गिर पड़ा। जब तक राहगीर मौके पर पहुंचे, ट्रक चालक वाहन समेत भाग चुका था। उसे लोगों ने अस्पताल पहुंचाया जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। इस संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
दो साल पहले हुई थी शादी
नईम पेशे से पेंटर था। करीब दो वर्ष पूर्व नईम की शादी हुई थी। लेकिन शादी के कुछ ही महीनों बाद पति-पत्नी के बीच अनबन के कारण उसका छह माह में ही तलाक हो गया था। उसकी कोई संतान भी नहीं है।