फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   high security for modi rally in moradabad

मोदी के बोलने तक ‘थमे’ रहेंगे ‘जमीन - आसमान’

Sat, 03 Dec 2016 05:26 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Sat, 03 Dec 2016 05:26 PM IST
विज्ञापन
high security for modi rally in moradabad
माेदी की रैली में कड़ी सुरक्ष्‍ाा व्‍यवस्‍थ्‍ाा - फोटो : demo
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा के लिए एसपीजी ने सुरक्षा का अभेद्य चक्रव्यूह तैयार किया है। सुरक्षा कवच ऐसा कि इंसान तो छोड़िए  परिंदा भी पर न मार पाए। पीएम की मुरादाबाद में मौजूदगी के दौरान हाईवे पर वाहनों के पहिये थमे रहेंगे और आकाश में भी कोई हलचल नहीं होगी। शनिवार को मुरादाबाद नो फ्लाइंग जोन रहेगा।
विज्ञापन


सरहद पार सेना की सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से पीएम की सिक्योरिटी को लेकर एजेंसियां अतिरिक्त सतर्कता बरत रही हैं। पीएम की परिवर्तन महारैली के मद्देनजर आईबी और रॉ की स्पेशल टीमें मुरादाबाद में डेरा डाल चुकी हैं। खुफिया एजेंसियों की नजर शहर के हर होटल - ढाबे और रोडवेज - रेलवे स्टेशन पर है। मामला पीएम की सिक्योरिटी का है लिहाजा एजेंसियां स्थानीय पुलिस के भरोसे रहना नहीं चाहतीं।
विज्ञापन


एनआईए के साथ ही यूपी एटीएस भी दो दिन से मुरादाबाद में कैंप कर रही है। इधर,पीएम के रैली ग्राउंड को 25 सेक्टरों में बांटकर 102 मजिस्ट्रेट और 200 से अधिक वरिष्ठ पुलिस अफसर तैनात किए गए हैं। पीएम के मंच को एसपीजी, एनएसजी और एनआईए ने अपने कब्जे में ले लिया है। एसपीजी के अधिकारियों की निगरानी में देर रात तक रैली स्थल पर एंटी माइन और बम डिस्पोजल स्क्वाड का सर्च आपरेशन चल रहा था। डीएम जुहैर बिन सगीर ने बताया कि पीएम के रैली स्थल पर सुरक्षा के सारे बंदोबस्त एसपीजी के निर्देशन में ही पूरे किए गए हैं। चप्पे - चप्पे पर फोर्स तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली स्थल को 25 सेक्टरों में बांटकर हरेक सेक्टर में 4- 4 सीनियर पीसीएस अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है। इनके साथ में एसपी स्तर और एडशिनल एसपी स्तर के पुलिस अधिकारी तैनात होंगे। हैलीपैड की सुरक्षा का जिम्मा सीडीओ को सौंपा गया है। हैलीपैड - रैली स्थल के अलावा भी पूरे इलाके, हाईवे और आसपास के एरिया में पुलिस - पीएसी और पैरामिलिट्रिी फोर्स के जवान व कमांडो तैनात किए गए हैं। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को तुरंत हिरासत में लेकर पूछताछ के निर्देश दिए गए हैं।


शनिवार को मुरादाबाद के ऊपर से कोई फ्लाईट नहीं उड़ेगी। किसी भी हैलीकाप्टर को उड़ान भरने की इजाजत नहीं होगी। एयरफोर्स ने इस एरिया को नो - फ्लाइंग जोन घोषित किया है। आकाश से एयरफोर्स के हेलीकाप्टर पीएम की सिक्योरिटी की निगरानी करेंगे। जिस वक्त पीएम का हेलीकाप्टर उतरेगा उससे ठीक पहले ही मुरादाबाद हाईवे पर हर छोटे- बड़े वाहन की आवाजाही पूरी तरह रोक दी जाएगी। पीएम के वापस उड़ान भरने तक हाईवे पर कोई दुपहिया - चौपहिया वाहन नहीं चलने दिया जाएगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed