फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   High Court dismissed the petition of VDO Ramprakash

वीडीओ रामप्रकाश की याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
High Court dismissed the petition of VDO Ramprakash
मुरादाबाद। शासन स्तर से गठित जांच समिति की आख्या के आधार पर निलंबित किए गए ग्राम विकास अधिकारी रामप्रकाश द्वारा निलंबन आदेश के विरुद्ध दायर याचिका को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। मुरादाबाद निवासी एक जनहित कार्यकर्ता द्वारा हाईकोर्ट के संज्ञान में पूरा मामला लाने के बाद कोर्ट ने रामप्रकाश को दोबारा इस आदेश के विरुद्ध याचिका दायर करने की स्वतंत्रता भी नहीं दी है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों का कार्यकाल समाप्त होने के बाद ग्राम पंचायत में नियुक्त किए गए प्रशासकों के कार्यकाल में जनपद मुरादाबाद में करीब 38 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। अमर उजाला द्वारा लगातार इस मुद्दे को उठाया गया तो शासन स्तर से गठित पांच सदस्यीय समिति द्वारा मूढ़ापांडे और कुंदरकी की 10-10 ग्राम पंचायतों में जांच किए जाने पर तमाम वित्तीय अनियमितताएं और शासकीय धन के गबन का मामला प्रकाश में आया। इस जांच आख्या के आधार पर नौ ग्राम पंचायत सचिवों, दो एडीओ पंचायत समेत तत्कालीन डीपीआरओ को शासन के आदेश पर निलंबित किया गया। ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित किए जाने से पूर्व डीपीआरओ ने डीएम से अनुमोदन प्राप्त नहीं किया और इसी को आधार बनाकर ब्लॉक मूंढापांडे के ग्राम पंचायत अधिकारी अथर फहीम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की और स्टे ले लिया।
विज्ञापन

इसके बाद ग्राम विकास अधिकारी रामप्रकाश सिंह के द्वारा भी इलाहाबाद हाईकोर्ट में अपने निलंबन आदेश के विरुद्ध इसी आधार पर याचिका दायर की गई, लेकिन मामले में जनहित कार्यकर्ता इम्तियाज हुसैन के अधिवक्ता शैलेश पांडे ने न्यायमूर्ति प्रकाश पाडिया की एकल पीठ में सुनवाई के दौरान पूरे प्रकरण से न्यायालय को अवगत कराया तो याची रामप्रकाश के अधिवक्ता ने न्यायालय से याचिका वापस लेते हुए खारिज करा ली। लेकिन याची को इस निलंबन आदेश के विरुद्ध पुन: याचिका दायर करने की स्वतंत्रता हाईकोर्ट ने नहीं दी। इस आदेश के बाद ग्राम विकास अधिकारी रामप्रकाश की मुश्किल भी अब और बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed