{"_id":"671d73c439f2f461440a10e4","slug":"high-alert-regarding-dhanteras-and-diwali-city-divided-into-15-sectors-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-509808-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: धनतेरस और दिवाली को लेकर हाई अलर्ट, 15 सेक्टर में बांटा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: धनतेरस और दिवाली को लेकर हाई अलर्ट, 15 सेक्टर में बांटा शहर
विज्ञापन
मुरादाबाद। धनतेरस और दिवाली को लेकर पुलिस अलर्ट है। होटल, ढाबों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डे और बाजारों में संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी गई है। शहर को 15 सेक्टर में बांटने के साथ ही जगह जगह पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इनके अलावा सादी वर्दी में भी पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चौकस की गई है। सभी थाना प्रभारी, सीओ अपने अपने क्षेत्र में पुलिस टीमों के साथ गश्त कर रहे हैं। रात में निगरानी बढ़ाई गई है। होटल, ढाबे, रेलवे स्टेशन पर संदिग्धों की तलाश की जा रही है। शहर को 15 सेक्टर में बांटा गया है।
सके अलावा 50 जगह अस्थायी पुलिस पिकेट बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि 25 ऊंची इमारतों पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। 27 अक्तूबर से लेकर 31 अक्तूबर की देर रात तक पुलिस कर्मियों की शिफ्ट के हिसाब से ड्यूटी लगाई हैं। थानों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
धनतेरस पर सराफा बाजार में तैनात रहेगी पुलिस
शहर के गुरहट्टी, गंज बाजार, मंडी चौक, हरथला, लाइनपार, गुलाबबाड़ी, डबल फाटक सराफा बाजार में पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। यहां संदिग्धों पर निगरानी की जाएगी। लूट, छिनैती और अन्य घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस को अलर्ट किया गया गया है। यूपी 112 पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मी भी अलर्ट किए गए हैं।