{"_id":"6a168439dadc711309086533","slug":"high-alert-in-sambhal-for-bakrid-dm-and-sp-conduct-flag-march-additional-police-forces-deployed-2026-05-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संभल में बकरीद पर हाई अलर्ट: डीएम-एसपी ने किया फ्लैग मार्च, संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभल में बकरीद पर हाई अलर्ट: डीएम-एसपी ने किया फ्लैग मार्च, संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
Wed, 27 May 2026 11:12 AM IST
Vimal Sharma
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Published by: Vimal Sharma
Updated Wed, 27 May 2026 11:12 AM IST
सार
बकरीद पर डीएम और एसपी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने कुर्बानी सार्वजनिक स्थानों पर न करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
संभल में गश्त करती पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
बकरीद को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। संभल में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए डीएम और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने नखासा और कोतवाली क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बाजारों, संवेदनशील इलाकों और प्रमुख मार्गों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा लोगों से आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील की। पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों को लगातार भ्रमणशील रहने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और प्रभावी चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की गई है। जिससे की किसी प्रकार की अव्यवस्था न फैल सके। बृहस्पतिवार को बकरीद मनाई जाएगी। गुन्नाैर और गांव सैंजना मुस्लिम समेत करीब 30 मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी।
त्योहार को लेकर प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। गुन्नौर कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि बकरीद के मद्देनजर 70 से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही कुर्बानी के बाद निकलने वाले अपशिष्ट को निर्धारित गड्ढों में ही डालने के निर्देश दिए गए हैं।

पशुपालकों को नोटिस जारी कर त्योहार के दौरान पशुओं को खुले में न छोड़ने की हिदायत भी दी गई है। बताया गया कि नगर गुन्नौर की आबादी करीब 50 हजार है, जिसमें लगभग 70 प्रतिशत मुस्लिम परिवार निवास करते हैं।
नगर में जामा मस्जिद, सुन्नी नूरानी मदीना मस्जिद, लाल मस्जिद, मजनू शाह मस्जिद, दालान वाली मस्जिद, काजियान मस्जिद और रजा मस्जिद समेत 30 से अधिक मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की जाएगी। वहीं गांव सैंजना मुस्लिम की मदीना मस्जिद, जामा मस्जिद, पूर्व वाली मस्जिद और बीच वाली मस्जिद में भी नमाज होगी।

सुन्नी नूरानी मदीना मस्जिद के मौलाना हाफिज फुरकान रजा ने बताया कि ईद की नमाज के बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू होकर 30 मई के सूर्यास्त तक चलेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि कुर्बानी सार्वजनिक स्थानों पर न करें और प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी से बचें।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन